सर्पदंश से घायल
Newswrap हिन्दुस्तान, गढ़वा
गढ़वा के डंडई थाना क्षेत्र में रामजी साव के पुत्र अखिलेश कुमार को सांप ने काट लिया। घटना के समय वह गेहूं के खेत में बोझा बांधने गया था। परिजन उसे सदर अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसकी स्थिति को खतरे से बाहर बताया।

गढ़वा। डंडई थानांतर्गत बाजार टोला निवासी रामजी साव का पुत्र अखिलेश कुमार सांप काटने से घायल हो गया। उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती किया गया है। घटना के संबंध में अखिलेश ने बताया कि वह अपने घर से गेहूं के खेत में बोझा बांधने के लिए के लिए गया हुआ था। उसी क्रम में गेहूं बोझा बांधने के लिए उठाने के क्रम में सांप ने डंस लिया। घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजनों ने उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों के अनुसार उसकी स्थिति खतरे से बाहर है।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


