Hindi NewsJharkhand NewsGarhwa NewsSlow Progress of Housing Schemes in Dandai Due to Lack of Allocation
आवंटन के अभाव में पीएम और अबुआ आवास का निर्माण बाधित

आवंटन के अभाव में पीएम और अबुआ आवास का निर्माण बाधित

संक्षेप:

फोटो डंडई एक: अधूरा पड़ा अबुआ आवास प्रखंड क्षेत्र में संचालित केंद्र और राज्य प्रायोजित आवास योजनाओं की प्रगति आवंटन के अभाव में धीमा पड़ गया है। पीएम

Sun, 2 Nov 2025 05:05 PMNewswrap हिन्दुस्तान, गढ़वा
share Share
Follow Us on

डंडई, प्रतिनिधि। प्रखंड क्षेत्र में संचालित केंद्र और राज्य प्रायोजित आवास योजनाओं की प्रगति आवंटन के अभाव में धीमा पड़ गई है। पीएम आवास योजना, जनमन आवास योजना और अबुआ आवास योजना में राशि नहीं मिलने के कारण उसकी गति ठहर सी गई है। योजनाओं की स्वीकृति मिले छह महीने से दो साल तक हो गए। लाभुकों को योजना मद की राशि नहीं मिलने से काम ठप है। आवास योजनाओं में किसी में पहली किस्त तो किसी में दूसरा किस्त की राशि का ही अब तक भुगतान हो पाया है । उक्त आवास योजनाएं वर्ष 2023-24 और 2024-25 का है ।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

वित्तीय वर्ष 2025-26 में प्रखंड अंतर्गत एक भी आवास योजना की स्वीकृति नहीं दी गई है। प्रखंड क्षेत्र में पीएम आवास योजना के कुल 419 आवास की स्वीकृति दी गई। उनमें अब तक मात्र 15 ही पूर्ण हो सका है। वहीं 404 योजनाएं अभी तक अधूरी पड़ा हुई हैं। उसी तरह जनमन आवास योजना के तहत 397 आवास की स्वीकृति दी गई। उनमें मात्र 83 ही पूर्ण हो पाया है। शेष 314 आवास अभी भी आधा अधूरा है। वहीं अबुआ आवास योजना के तहत प्रखंड में 2176 आवासों की स्वीकृति दी गई। उनमें महज 348 ही पूरा हो सका है। अभी भी 1848 आवास अभी तक आधा अधूरा पड़ा हुआ है। संचालित सभी तरह की आवास योजनाओं में सबसे खराब स्थिति अबुआ आवास योजना की है। प्रखंड भर में आवंटन के अभाव में कुल 2546 आवास अभी भी अधूरा पड़ा हुआ है। आवास योजनाओं के निर्माण कार्य पूरा नहीं होने का सीधा असर लाभुकों पर पड़ रहा है। आवास योजना मिलने पर बरसात के दिन में ही कई लोग अपना-अपना घर तोड़ कर आवास निर्माण में लग गए। वह भी अबतक अधूरा होने से काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। डंडई पंचायत के अबुआ आवास योजना लाभुक दो सहोदर भाई देवेंद्र परहिया और महेंद्र परहिया के अलावा सिकंदर परहिया, पिंटू परहिया, अजय परहिया, जलेबी परहिया, जमेदार परहिया, संगीता देवी और सुधा देवी सहित अन्य लाभुक ऐसे हैं जिन्हें एक साल पहले पहली किस्त मिली। अब सभी दूसरे किस्त का इंतजार कर रहे हैं। ::बॉक्स::आवंटन नहीं मिलने के कारण प्रखंड क्षेत्र में आवास योजना की गति धीमी पड़ी हुई है। समय-समय पर आवंटन मिलते रहता तो स्वीकृत हुआ सभी तरह का आवास बहुत पहले ही पूर्ण हो जाता। आवंटन मिलते ही राशि का भुगतान किया जाएगा। देवलाल करमाली, बीडीओ