Hindi NewsJharkhand NewsGarhwa NewsShreemad Bhagwat Katha Preparations Completed Event to Start from January 28
श्रीमद् भागवत कथा की तैयारी पूरी

श्रीमद् भागवत कथा की तैयारी पूरी

संक्षेप:

मेराल में 28 जनवरी से 3 फरवरी तक श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन होगा। कथा का शुभारंभ कलश यात्रा के साथ होगा। कथा प्रवक्ता आचार्य कुंज बिहारी शुक्ला द्वारा प्रवचन दिया जाएगा। आयोजन समिति ने लोगों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में आएं और कथा का रसपान करें।

Jan 27, 2026 11:35 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गढ़वा
share Share
Follow Us on

मेराल, प्रतिनिधि। हाई स्कूल के मैदान में आयोजित होने वाली श्रीमद् भागवत कथा की तैयारी पूरी कर ली गई है। श्रीमद् भागवत कथा 28 जनवरी से 3 फरवरी तक आयोजित किया गया है। 28 जनवरी बुधवार को कलश यात्रा के साथ श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ होगा। कथा संध्या 4 बजे दिन से सायं 7 बजे तक प्रतिदिन होगा। आयोजित भागवत कथा कार्यक्रम में वृंदावन धाम से पधारे कथा प्रवक्ता आचार्य पंडित कुंज बिहारी शुक्ला के द्वारा प्रवचन किया जाएगा। उक्त संबंध में जानकारी देते हुए आचार्य पंकज मिश्रा ने कहा कि मेराल हाई स्कूल के मैदान में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा में लोगों से अपील किया है कि ज्यादा से ज्यादा संख्या में आकर के श्रीमद् भागवत कथा का रसपान करें।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

कथा आयोजन समिति के पूर्व मुखिया प्रकाश कुमार अरुण, मेराल क्षेत्रवासियों से इस भव्य और दिव्य कथा में पहुंचने के लिए लोगों से आग्रह किया है। पप्पू कुमार सिंह ने कार्यक्रम के बारे में विस्तार से जानकारी दिया। मौके पर व्यवसायी संघ के अध्यक्ष नवीन जायसवाल, गोंदा पंचायत के बीडीसी कृष्ण देव प्रजापति, पूर्व बीडीसी दिनेश ठाकुर व्यवसायी, पंकज जयसवाल, अनुज कुमार सहित अन्य लोगों ने अधिक से अधिक लोगों को कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की।