Garhwa News: जुआ खेलने के विवाद में युवक को मारी गोली, गंभीर स्थिति में रेफर

हिन्दुस्तान, गढ़वा
Follow us on Google News
share

Garhwa News: गढ़वा में टंडवा के पास गोली चालन की घटना में 35 वर्षीय मुन्ना प्रसाद सोनी गंभीर रूप से घायल हो गया। यह घटना सोमवार रात करीब 10.30 बजे जुआ खेलने के दौरान विवाद के कारण हुई। घायल को सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां से बेहतर इलाज के लिए रिम्स रेफर किया गया। आरोपी फरार हैं।

Garhwa News: जुआ खेलने के विवाद में युवक को मारी गोली, गंभीर स्थिति में रेफर

Garhwa News: गढ़वा, प्रतिनिधि। सदर थाना अंतर्गत शहर के टंडवा स्थित श्मशान घाट के समीप दानरो नदी स्थित राधा महतो के आरओ पानी प्लांट के समीप गोली चालन की घटना में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना सोमवार रात करीब 10.30 बजे की है। घायल टंडवा निवासी 35 वर्षीय मुन्ना प्रसाद सोनी को गोली उसके बाएं पसली के नीचे छाती के हिस्से में लगी है। गंभीर हालत में उसे रात में ही सदर अस्पताल लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए रिम्स रेफर कर दिया। पुलिस के अनुसार जुआ खेलने के दौरान हुए विवाद के दौरान गोली चालन की घटना हुई है।

घटना के बाद से आरोपी फरार हैं।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsJharkhand NewsGarhwa NewsGarhwa News: जुआ खेलने के विवाद में युवक को मारी गोली, गंभीर स्थिति में रेफर