ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड गढ़वाभंडरिया के शैलेश की देशभर में ट्रैफिक गुरु के तौर पर है पहचान

भंडरिया के शैलेश की देशभर में ट्रैफिक गुरु के तौर पर है पहचान

जिलांतर्गत सुदूरवर्ती नक्सलग्रस्त भंडरिया प्रखंड के नौका गांव निवासी शैलेश सिन्हा किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। वह देश में ट्रैफिक गुरु, ट्रैफिक इन्वेटर, ट्रैफिक रिव्योल्यूशन...के नाम से जाने पहचाने...

भंडरिया के शैलेश की देशभर में ट्रैफिक गुरु के तौर पर है पहचान
हिन्दुस्तान टीम,गढ़वाSat, 08 Aug 2020 11:52 PM
ऐप पर पढ़ें

जिलांतर्गत सुदूरवर्ती नक्सलग्रस्त भंडरिया प्रखंड के नौका गांव निवासी शैलेश सिन्हा किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। वह देश में ट्रैफिक गुरु, ट्रैफिक इन्वेटर, ट्रैफिक रिव्योल्यूशन...के नाम से जाने पहचाने जाते हैं। क्रिकेट से लेकर सिनेमा जगत में पैठ रखने वाले शैलेश देश की राजधानी दिल्ली में ट्रैफिक समस्या, सड़क दुर्घटना में मौत की घटनाओं ने उन्हें इस ओर काम करने के लिए प्रेरित किया। उसके बाद से वह ट्रैफिक समस्या से देश की राजधानी दिल्ली को संवारने के मुहिम में लग गए। शैलेश ने ही दिल्ली को ट्रैफिक अनुशासन सीखाया। उसके अलावा उन्होंने राजधानी दिल्ली के अलावा मुंबई, चेन्नई, हैदराबाद, कोलकाता, बेंगलुरू जैसे शहरों को भी ट्रैफिक समस्या से निजात दिलाने के लिए काम किया। यही वहज है कि देशभर में उनकी ओर से ट्रैफिक दुरूस्त करने को लेकर दी गई जानकारी को अपनाया जाता है। शैलेश बताते हैं कि देशभर में ट्रैफिक की समस्या से आम आदमी हर दिन जुझता है। आम लोगों की इस समस्या के समाधान को लेकर ही नजरिया बदला। उन्होंने बताया कि सड़क पर चलनेवाले लोगों को क्रिकेट का स्कोर जानने से कहीं अधिक जरूरी है कि उन्हें पता चले कि वह अपने गंतव्य तक कैसे सुरक्षित और ससमय पहुंचा जाए। उसे देखते हुए ट्रैफिक न्यूज को लेकर काम करना शुरू किया। उसी क्रम में ट्रैफिक पुलिस को जोड़ा। हर हिस्से से युवाओं को जोड़ा गया। सूचनाओं को एकत्रित कर उसे लोगों तक पहुंचाने के लिए मास मीडिया का इस्तेमाल किया। पहले हर 15 मिनट पर दिल्ली की मुख्य सड़कों की अपडेट शुरू की। उसके बाद यह अंतराल कम होता गया। एफएम रेडियो के सहारे ट्रैफिक जाम के अपडेट से लोगों की जिंदगी में अहम बदलाव आने लगे। उन्होंने ट्रैफिक पीपुल्स डॉट नेट के नाम से वेबसाइट बनाकर ट्रैफिक की पल-पल की जानकारी उपलब्ध कराना शुरू किया। सड़क सुरक्षा, ओवर स्पीड, ओवरटेक, दो गाड़ियों के बीच की दूरी जैसे जरूरी पहलुओं पर काम किया। देश में डिश टीवी के साथ देशा का पहला टैफिक न्यूज चैनल की शुरूआत की। ट्रैफिक की बारीकियों को समाज के साथ साझा किया। उसके लिए रेडियो, वेबसाइट, एप और टीवी जैसे संचार माध्यमों का इस्तेमाल किया। आरजे और मीडिया प्रोफेशनल के साथ अब वह सफल स्टार्टअप उद्यमी बन गए हैं। शैलेश बताते हैं कि वह क्रिकेट के शौकीन भी हैं। दिल्ली की तरफ से उन्हों आकाश चोपड़ा के साथ सलामी बल्लेबाजी करते रहे। अंडर 16 और अंडर 19 में उन्होंने खेला। वह बताते हैं कि देश के लिए खेलने का सपना अधूरा रह गया। पर इन्हीं अधूरे सपनों ने उनके लिए नए रास्ते भी खोले। सिने जगत में भी उन्होंने हाथ आजमाया। उन्होंने प्यार झुकता नहीं जैसी फिल्मों में उन्हें एक नई पहचान दी। रवि किशन, मनोज तिवारी जैसे भोजपुरी कलाकारों के साथ उन्होंने काम किया। वह सेलेब्रिटी क्रिकेट लीग से भी जुड़े और सलमान खान ने उन्हें अपनी टीम भोजपुरी दबंग्स के लिए चुना। उस टीम के कप्तान मनोज तिवारी थे। वह बताते हैं कि उन्होंने नेशनल कार चैंपियनशिप भी जीती है। वह वर्ष 2007-08 का ऑटो क्रॉस नेशनल चैंपियन रह चुके हैं। वह देश के अच्छे मोटिवेटर भी हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें