बेमौसम बारिश और आंधी से फसलों को पहुंचा नुकसान
बेमौसम बारिश और आंधी से फसलों को पहुंचा नुकसान फोटो बडगड एक: गड़िया गांव में

बड़गड़, प्रतिनिधि। प्रखंड क्षेत्र में रविवार की शाम व रात में तेज आंधी के साथ जमकर बारिश हुई। कहीं-कहीं ओले भी गिरे। उक्त कारण फसलों को काफी नुकसान पहुंचा है। बेमौसम बारिश से गरमा मक्का, गेहूं, महुआ फूल, आम का फल को नुकसान पहुंचा है। तेज आंधी के कारण मक्के के पौधे जमीन पर गिर गए हैं। वहीं आम व महुआ के फल व फूल को भी नुकसान पहुंचा है। जानकारी के अनुसार बड़गड़ पंचायत के गड़िया गांव निवासी मुकेश सिंह के 80% मक्का की फसल जमीन पर गिर गया। उन्होंने कुल 16 किलो मक्का बीज लगाया था। उसी तरह गांव के ही दिल कुमार सिंह, प्रदीप मिंज, सागर तिर्की, विकास मुंडा, ध्रुव सिंह, बुधराम मांझी, मनोहर बाखला के भी 30 से 40% मक्का की फसल बर्बाद हुई है।
उन्होंने नुकसान के एवज में सरकार से उचित मुआवजे की मांग की है। उधर निकटवर्ती भंडरिया आम और महुआ के फसल को नुकसान पहुंचा है। वहीं बारिश के कारण गेहूं फसल की कटाई भी सोमवार को बाधित रही। उसके अलावा गोदरमाना सहित अनन्य इलाकों में भी महुआ और आम की फसल को नुकसान पहुंचा है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


