लकड़ी के चूल्हे पर खाना बनाने से रसोइया हुई बीमार
मझिआंव और बरडीहा प्रखंड के 107 स्कूलों में गैस की भारी किल्लत है, जिसके कारण रसोइये लकड़ी पर खाना बनाने को मजबूर हैं। ओबरा अपग्रेड हाई स्कूल की रसोइया अमिता देवी चिलचिलाती धूप में खाना बनाते समय बीमार हो गई हैं। स्कूल प्रबंधन गैस की कमी के बावजूद एमडीएम बंद नहीं करने का प्रयास कर रहा है।

मझिआंव, प्रतिनिधि। युद्ध के कारण उत्पन्न गैस की भारी किल्लत झेल रहे मझिआंव और बरडीहा प्रखंड के लोगों की परेशानी कम नहीं हो रही है। दोनों ही प्रखंडों के 107 स्कूलों में अधिसंख्य में गैस के अभाव में रसोइया को मजबूरन एमडीएम का भोजन लकड़ी पर बनाना पड रहा है। रसोइया को इस तपती धूप में भी आग के पास रहकर खाना बनाने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। रसोइया बीमार हो रही हैं। बरडीहा प्रखंड के ओबरा अपग्रेड हाई स्कूल में कार्यरत रसोइया अमिता देवी चिलचिलाती धूप एमडीएम बनाने से बीमार हो गई। जानकारी देते हुए बीमार रसोइया अमिता के पुत्र श्रीकांत मेहता ने बताया कि उसकी मां की तबीयत आग के पास बैठकर खाना बनाने से खराब हो गया है।
फिलहाल अस्पताल में इलाज चल रहा है। अगर गैस सिलेंडर स्कूल में उपलब्ध होता तो इतनी परेशानी नहीं होती । स्कूल के विद्यालय प्रबंधन समिति अध्यक्ष श्रीनाथ मेहता ने बताया कि गैस की भारी किल्लत चल रहा है। लगभग 15 दिनों से लकड़ी पर खाना बनाया जा रहा है। विभाग की ओर से निर्देश प्राप्त है कि किसी भी स्थिति में एमडीएम बंद नहीं होना चाहिए। उस डर से गैस नहीं मिलने के बावजूद लकड़ी पर खाना बनाया जा रहा है। उससे रसोइया की तबीयत खराब हो रही है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


