Hindi NewsJharkhand NewsGarhwa NewsSevere Cold Wave Expected in Jharkhand Schools to Remain Closed for Certain Classes
शीतलहर को देखते हुए विद्यालयों में पठन-पाठन में अस्थायी परिवर्तन

शीतलहर को देखते हुए विद्यालयों में पठन-पाठन में अस्थायी परिवर्तन

संक्षेप:

भारत मौसम विज्ञान विभाग ने झारखंड में कड़ाके की ठंड और शीतलहर की चेतावनी दी है। इसके चलते, उपायुक्त दिनेश यादव ने 10 जनवरी को सभी सरकारी और गैर-सरकारी विद्यालयों में कक्षाएं स्थगित करने का आदेश दिया है। निजी विद्यालयों में कक्षाएं 10 से 14 जनवरी तक बंद रहेंगी, जबकि अन्य कक्षाएं सुबह 10 से 3 बजे तक चलेंगी।

Jan 10, 2026 01:15 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गढ़वा
share Share
Follow Us on

गढ़वा, प्रतिनिधि। भारत मौसम विज्ञान विभाग, भारत मौसम विज्ञान केंद्र, रांची द्वारा जारी विशेष मौसम बुलेटिन के अनुसार पूरे झारखंड में अगले कुछ दिनों में कड़ाके की ठंड और शीतलहर की स्थिति बने रहने की संभावना व्यक्त की गई है। उक्त परिस्थिति को ध्यान में रखते हुए विद्यार्थियों के स्वास्थ्य एवं सुरक्षा के हित में जिला प्रशासन द्वारा आवश्यक निर्णय लिया गया है। उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी दिनेश यादव के द्वारा भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा-163 के अंतर्गत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए आदेश जारी किया गया है कि जिला अंतर्गत संचालित सभी सरकारी, गैर-सरकारी एवं अल्पसंख्यक विद्यालयों में वर्ग केजी से वर्ग 12वीं तक की कक्षाओं का पठन-पाठन 10 जनवरी को स्थगित रहेगा।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

साथ ही निजी विद्यालयों में वर्ग 1 से 5 तक की कक्षाएं दिनांक 10 जनवरी से 14 जनवरी तक स्थगित रहेंगी। वहीं वर्ग 6 से 12 तक की कक्षाएं प्रातः 10 बजे से अपराह्न 3 बजे तक संचालित की जाएंगी। आदेश में यह भी स्पष्ट किया गया है कि सभी सरकारी तथा गैर-सरकारी अल्पसंख्यक विद्यालयों में कार्यरत शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मी निर्धारित समय पर विद्यालय में उपस्थित होकर ई-विद्या वाहिनी में अपनी उपस्थिति अनिवार्य रूप से दर्ज करेंगे। विद्यालय के अन्य गैर-शैक्षणिक कार्यों का नियमित रूप से निष्पादन सुनिश्चित करेंगे।