मोटरसाइकिल दुर्घटना में घायल
गढ़वा-रंका मार्ग पर वीरबंधा गांव के पास सोमवार को एक मोटरसाइकिल दुर्घटना में विक्की कुमार साव गंभीर रूप से घायल हो गए। वह अपने घर से रिश्तेदारी में जा रहे थे। दुर्घटना के बाद, स्थानीय लोगों ने उनकी मदद की और उन्हें सदर अस्पताल में भर्ती कराया।

गढ़वा। गढ़वा-रंका मार्ग पर गढ़वा थानांतर्गत वीरबंधा गांव के पास सोमवार को मोटरसाइकिल दुर्घटना में एक व्यक्ति गंभीर रूप घायल हो गया। घायल व्यक्ति भवनाथपुर थाना क्षेत्र के सिंदुरिया गांव निवासी विक्की कुमार साव को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती किया गया है। घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि विक्की अपने घर से मोटरसाइकिल पर सवार होकर रंका थाना अंतर्गत अपने रिश्तेदारी में गया हुआ था। वहां से वापस अपने घर लौटने के क्रम में बीरबंधा गांव के पास उसकी मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर दुर्घटना ग्रस्त हो गई। घटना के बाद आसपास के लोगों के सहयोग से उसे घायल अवस्था में उठाकर सदर अस्पताल भेज दिया।
उसके बाद घटना की जानकारी उसके परिजनों को दी गई।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


