अंगूठा लगवाकर राशन नहीं देने का आरोप, हंगामा

Newswrap हिन्दुस्तान, गढ़वा
share

फोटो भवनाथपुर दो: जानकारी देते कार्डधारी भवनाथपुर, प्रतिनिधि। प्रखंड क्षेत्र के कैलान पंचायत अंतर्गत फुलववार

अंगूठा लगवाकर राशन नहीं देने का आरोप, हंगामा

भवनाथपुर, प्रतिनिधि। प्रखंड क्षेत्र के कैलान पंचायत अंतर्गत फुलववार गांव में जन वितरण प्रणाली से जुड़ी गंभीर अनियमितता का मामला सामने आया है। सरकार की महत्वाकांक्षी जन वितरण प्रणाली के तहत गरीब और जरूरतमंदों को खाद्यान्न उपलब्ध कराना है लेकिन स्थानीय स्तर पर कथित गड़बड़ियों के कारण लाभार्थियों को उनका हक नहीं मिल पा रहा है। ग्रामीणों ने धवल प्रताप महिला समूह की पीडीएस डीलर चंपा देवी पर मार्च और अप्रैल माह का राशन वितरण नहीं करने का आरोप लगाया है। सोमवार को बड़ी संख्या में कार्डधारी पीडीएस दुकान पर पहुंचकर जमकर विरोध प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का कहना है कि डीलर द्वारा ई-पॉश मशीन पर अंगूठा लगवाकर राशन नहीं दिया जाता।

कार्डधारियों ने आरोप लगाया कि कई बार एक ही महीने में दो बार अंगूठे का निशान लिया गया। उससे यह संदेह और गहरा हो गया है कि राशन वितरण में गड़बड़ी या कालाबाजारी की जा रही है। उस दौरान विश्वनाथ यादव, मनोज यादव, अशोक यादव, सरिता देवी, बबीता देवी और उर्मिला देवी सहित कई लभुकों ने आक्रोश जताते हुए डीलर के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। वहीं, डीलर चंपा देवी ने अपने ऊपर लगे आरोपों पर कहा कि उनके पास करीब 70 कार्डधारी हैं। दुकान में लगभग 14 क्विंटल राशन आता है। उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें समझ नहीं आता कि राशन कैसे समाप्त हो जाता है। मामले को लेकर प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी विशाल कुमार ने कहा कि अभी तक उन्हें कोई लिखित शिकायत प्राप्त नहीं हुई है। उन्होंने आश्वासन दिया कि शिकायत मिलने पर जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।