पीएम श्री मध्य विद्यालय अरंगी में चावल बेचने का मामला उजागर, ग्रामीणों में आक्रोश

Feb 07, 2026 11:33 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गढ़वा
share

फोटो खरौंधी दो: बरामद किया गया चावल के साथ ग्रामीण प्रखंड अंतर्गत पीएम श्री राजकीय मध्य विद्यालय अरंगी में बच्चों के मध्याह्न भोजन के लिए आवंटित चावल

पीएम श्री मध्य विद्यालय अरंगी में चावल बेचने का मामला उजागर, ग्रामीणों में आक्रोश

खरौंधी, प्रतिनिधि। प्रखंड अंतर्गत पीएम श्री राजकीय मध्य विद्यालय अरंगी में बच्चों के मध्याह्न भोजन के लिए आवंटित चावल को बेचने का गंभीर मामला सामने आया है। घटना के बाद ग्रामीणों में भारी आक्रोश देखने को मिला। उससे विद्यालय प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े किए जा रहे हैं। ग्रामीणों ने बताया कि शनिवार को विद्यालय से एमडीएम संयोजिका द्वारा एक बोरी चावल गांव एक लड़के के साथ घर भेज रही थी। ग्रामीणों को संदेह हुआ। उसके बाद ग्रामीणों ने उस लड़के को अरंगी बजार में रोककर पूछताछ की। पूछताछ में यह बात सामने आई कि उक्त चावल विद्यालय के संयोजिका के द्वारा दिया गया।

उसके बाद ग्रामीण एकजुट होकर विद्यालय के संयोजिका, अध्यक्ष और प्रधानाध्यापक को बुला कर पूछताछ करने लगे। उस दौरान संयोजिका ने सफाई देते हुए बताया कि यह एक बोरा चावल उन्हें खाने के लिए अध्यक्ष और गुरुजी द्वारा दिया गया है। सात बोड़ा चावल को गटियरवा निवासी सुभाष मेहता के घर के पास सुरक्षित रखा गया है। ग्रामीण इस जवाब से संतुष्ट नहीं हुए। घटना की सूचना मिलने पर पूर्व मुखिया शिवकुमार प्रसाद यादव, जेएमएम युवा जिला उपाध्यक्ष श्याम सुंदर राम, समाजसेवी रामनाथ मेहता सहित अन्य ग्रामीण उक्त स्थल पर पहुंचे। जांच के दौरान सात बोरा चावल बरामद किया गया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।