ऑटो की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार युवक घायल
गढ़वा-मझिआंव मार्ग पर जोबरइया गांव के समीप शुक्रवार शाम एक ऑटो और मोटरसाइकिल की टक्कर में 26 वर्षीय अब्दुल्ला अंसारी गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर किया।

गढ़वा। गढ़वा-मझिआंव मार्ग पर जोबरइया गांव के समीप शुक्रवार शाम ऑटो और मोटरसाइकिल की टक्कर में मोटरसाइकिल सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक गढ़वा थाना क्षेत्र के गुर्दी गांव निवासी 26 वर्षीय अब्दुल्ला अंसारी को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार मोटरसाइकिल सवार अब्दुल्ला मेराल थाना क्षेत्र के अरंगी गांव से अपने घर लौट रहा था। उसी दौरान जोबरइया गांव के समीप एक अज्ञात ऑटो ने उसकी मोटरसाइकिल में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि वह मोटरसाइकिल से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। सदर अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


