दो बाइक की आमने-सामने टक्कर दो घायल
धुरकी के रक्सी गांव में दो मोटरसाइकिलों की टक्कर में दोनों सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। एक महिला की स्थिति नाजुक है। पवन यादव अपने परिवार के साथ शादी समारोह में जा रहे थे, तभी दूसरी बाइक से टकरा गए। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच शुरू की और मोटरसाइकिलों को जब्त किया।

धुरकी। थाना अंतर्गत रक्सी गांव में दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने जोरदार टक्कर में दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को निजी वाहन से अस्पताल भेजा गया। बताया गया कि एक महिला की हालत गंभीर बनी हुई है। जानकारी के अनुसार छत्तीसगढ़ के गाजर गांव निवासी बचनू यादव का पुत्र पवन यादव एक महिला और दो छोटे बच्चों के साथ झुनका गांव अपने फूफा उगन यादव के यहां शादी समारोह में शामिल होने जा रहा था। उसी दौरान विपरीत दिशा से आ रही दूसरी बाइक ने जोरदार टक्कर मार दी। दूसरी बाइक रक्सी गांव निवासी रमेश बेदिया के पुत्र शेखर चला रहा था।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों मोटरसाइकिलों को कब्जे में लेकर थाना ले गई।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


