मोटरसाइकिल-बोलेरो टक्कर में दो घायल
गढ़वा के नगर ऊंटारी फोरलेन पर एक मोटरसाइकिल और बोलेरो की टक्कर में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में विवेक कुमार ठाकुर और उसकी चचेरी बहन निशु कुमारी शामिल हैं। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां विवेक की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे हायर सेंटर रेफर किया गया।

गढ़वा। गढ़वा- नगर ऊंटारी फोरलेन पर मंगलवार देर शाम छतरपुर गांव के पास मोटरसाइकिल व बोलेरो के टक्कर में मोटरसाइकिल पर सवार एक युवति सहित दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए । घायलों में धुरकी थाना क्षेत्र के टाटीदिरी गांव निवासी द्वारिका ठाकुर का पुत्र विवेक कुमार ठाकुर व उसकी चचेरी बहन कामेश्वर ठाकुर की पुत्री निशु कुमारी शामिल हैं। उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती किया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद विवेक की गंभीर स्थिति देखते हुए चिकित्सको ने बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया। घटना के संबंध में बताया गया कि निशु और विवेक एक ही मोटरसाइकिल पर सवार होकर अपने घर से गढ़वा थाना अंतर्गत नामधारी कॉलेज परीक्षा देने के लिए आए हुए थे।
परीक्षा देकर दोनों भाई-बहन अपने घर लौट रहे थे। उसी क्रम में छतरपुर गांव स्थित फोरलेन के पास एक बोलेरो से उसकी मोटरसाइकिल में टक्कर हो गई। घटना के बाद दोनों घायलों को छोड़कर बोलेरो सवार अपना गाड़ी लेकर भागने लगा। उसी दौरान बोलेरो का टायर आगे जाकर फट गया। उसके बाद ग्रामीणों ने बोलेरो को पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया। वहीं दोनों घायलों को उठाकर सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


