ट्रैक्टर और बाइक की टक्कर में युवक घायल

Newswrap हिन्दुस्तान, गढ़वा
share

ट्रैक्टर और बाइक की टक्कर में युवक घायल केतार, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के दासीपुर

ट्रैक्टर और बाइक की टक्कर में युवक घायल

केतार, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के दासीपुर गांव में सोमवार की सुबह ट्रैक्टर और बाइक की सीधी टक्कर में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक की पहचान खरौंधी थाना क्षेत्र के करीवाडीह गांव निवासी नवेश अंसारी के रूप में हुई। वह अपनी बाइक से बेलाबार गांव स्थित एक रिश्तेदार के घर जा रहा था। उसी दौरान वह दुर्घटना का शिकार हो गया। दुर्घटना के बाद ग्रामीणों ने उसे इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भवनाथपुर भेजा। जहां प्राथमिक इलाज के बाद चिकित्सकों ने उसके बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।