देर रात गश्ती में एसडीएम ने दो संदिग्ध ट्रैक्टर पकड़े, कार्रवाई

Dec 16, 2025 12:10 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गढ़वा
share Share
Follow Us on

गढ़वा में रविवार रात सदर एसडीएम संजय कुमार ने दो संदिग्ध ट्रैक्टरों को पकड़ा। पहला ट्रैक्टर बिना नंबर का था, जबकि दूसरे में अवैध बालू परिवहन के प्रमाण मिले। दोनों मामलों में संबंधित व्यक्तियों पर कार्रवाई की जा रही है और एसडीएम ने अवैध खनन के खिलाफ सख्त निगरानी रखने की बात कही।

देर रात गश्ती में एसडीएम ने दो संदिग्ध ट्रैक्टर पकड़े, कार्रवाई

गढ़वा, प्रतिनिधि। रविवार देर रात गश्ती के दौरान सदर एसडीएम संजय कुमार ने दो संदिग्ध ट्रैक्टरों को पकड़ा। पहला ट्रैक्टर नहर चौक के पास रोका गया। उसपर कोई नंबर नहीं लिखा था। ट्रॉली लगे इस ट्रैक्टर में एक ड्राइवर सहित तीन मजदूर सवार थे। उक्त ट्रैक्टर डंडई निवासी शंभू साव का बताया गया है। मामले में इंजन नंबर और चेसिस नंबर के आधार पर परिवहन विभाग की सहायता से नियमानुसार अर्थदंड अधिरोपित करने की कार्रवाई की जा रही है। वहीं दूसरा ट्रैक्टर बाइपास फोर लेन में पकड़ा गया। उसमें अवैध बालू परिवहन से संबंधित पर्याप्त प्रमाण पाए गए। उक्त ट्रैक्टर पतरिया के पिंटू तिवारी उर्फ विनीत तिवारी का बताया जा रहा है।

ट्रैक्टर के साथ कथित वाहन मालिक स्वयं बिना नंबर वाली बाइक के साथ मौजूद था। इस मामले में एसडीएम द्वारा संबंधित व्यक्ति पर निरोधक कार्रवाई की जा रही है। एसडीएम ने कहा कि उनके स्तर पर अवैध खनन, परिवहन एवं यातायात नियमों के उल्लंघन के विरुद्ध सख्त निगरानी जारी रहेगी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;;