Hindi NewsJharkhand NewsGarhwa NewsSchoolgirls Celebrate Raksha Bandhan by Tying Rakhi at Police Station

छात्राओं ने पुलिस पदाधिकारियों को बांधी राखी

रक्षा बंधन के अवसर पर शुक्रवार को स्कूली छात्राओं ने थाना जाकर पुलिस अधिकारियों और कर्मियों को राखी बांधी। इस दौरान थाने में खुशहाल माहौल था। थाना प्रभारी ने कहा कि यह पर्व भाई-बहन के अटूट प्रेम का...

Newswrap हिन्दुस्तान, गढ़वाSat, 9 Aug 2025 01:45 AM
share Share
Follow Us on
छात्राओं ने पुलिस पदाधिकारियों को बांधी राखी

रंका। रक्षाबंधन के त्योहार के मद्देनजर स्कूली छात्राओं ने शुक्रवार को थाना पहुंचकर सभी पदाधिकारियों व कर्मियों का राखी बांधी। उस दौरान थाना परिसर में उल्लासपूर्ण वातावरण था। मौके पर पुलिस पदाधिकारियों ने कहा कि रक्षाबंधन का त्यौहार भाई-बहन के अटूट प्रेम का पर्व है। बहन अपने भाइयों की लंबी आयु की कामना करती हैं। थाना प्रभारी चेतन कुमार सिंह ने बताया कि रक्षाबंधन भाई बहन के प्रेम का त्योहार है। भाई होने के नाते हम भी उनकी सुरक्षा और उनके स्वाभिमान की रक्षा का वचन देते हैं। थाना परिसर में सब इंस्पेक्टर राजेश वर्मा, राजेश कुमार झा, जितेंद्र कुमार, रीडर धर्मेंद्र शर्मा, मोहन कुमार सिंह, मुंशी सुरेंद्र कुमार सहित पुलिस के जवानों को भी छात्राओं ने राखी बांधी।