Hindi NewsJharkhand NewsGarhwa NewsSchool in Mominpur Freed from Laborers Occupation After Year

नव प्राथमिक विद्यालय से हटा मजदूरों का कब्जा

हिन्दुस्तान असर अनुमंडल मुख्यालय के मानपुर पंचायत के नव प्राथमिक विद्यालय मोमिनपुर को करीब एक वर्ष बाद कब्जा मुक्त करा लिया गया है। संबंधित खबर पिछले

Newswrap हिन्दुस्तान, गढ़वाFri, 6 Dec 2024 12:58 AM
share Share
Follow Us on

रंका। अनुमंडल मुख्यालय के मानपुर पंचायत के नव प्राथमिक विद्यालय मोमिनपुर को करीब एक वर्ष बाद कब्जा मुक्त करा लिया गया है। संबंधित खबर पिछले 26 नवंबर के अंक में स्कूल पर मजदूरों का कब्जा शीर्षक से खबर प्रकाशित होने के बाद शिक्षा विभाग की नींद खुली। मामला प्रकाश में आने के बाद विभाग ने स्कूल से मजदूरों को हटाने के लिए हेडमास्टर को निर्देश दिया। उक्त निर्देश के आलोक में स्कूल में रहने वाले सड़क निर्माण में काम कर रहे मजदूरों को हटा दिया गया। मालूम हो कि स्कूल के दो कमरों में सड़क निर्माण का काम कर रहे मजदूरों का कब्जा था। मजदूरों के स्कूल में रहने से शैक्षणिक माहौल पर भी प्रतिकुल असर पड़ रहा था। मजदूर स्कूल परिसर में गंदगी फैला रहे थे। मजदूर स्कूल के मैदान और आसपास में खुले में शौच करते थे। उसके दुर्गंध से बच्चों को स्कूल में पढ़ना मुश्किल हो गया था। मामले में विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष कैनन अंसारी ने सचिव सह स्कूल के हेडमास्टर मुजफ्फर अंसारी को कई बार मौखिक रूप से मजदूर को हटाने के लिए कहा गया था। उसके बाद भी उसपर कोई पहल नहीं किया जा रहा था। मामले में अध्यक्ष की ओर से बीआरसी सूचना दी गई थी। उसपर भी कोई कार्रवाई नहीं हो रही थी। मामला प्रकाश में आने के बाद विभाग ने इसे गंभीरता से लेते हुए कार्रवाई का निर्देश हेडमास्टर को दिया। उसके बाद यह कार्रवाई की गई।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें