एसबीआई में सामान्य और खुले कमरे में रखा गया प्रश्नपत्र

Jan 31, 2026 11:30 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गढ़वा
share Share
Follow Us on

फोटो संख्या एक: एसबीआई के कमरे में रखा प्रश्नपत्र एसबीआई नगर ऊंटारी शाखा में मैट्रिक और इंटर की परीक्षा का प्रश्नपत्र सामान्य तरीके से बगैर सुरक्षा क

एसबीआई में सामान्य और खुले कमरे में रखा गया प्रश्नपत्र

श्रीबंशीधर नगर, प्रतिनिधि। एसबीआई नगर ऊंटारी शाखा में मैट्रिक और इंटर की परीक्षा का प्रश्नपत्र सामान्य तरीके से बगैर सुरक्षा के खुले कमरे में रखे जाने का मामला प्रकाश में आया है। उससे प्रश्नपत्र की सुरक्षा पर सवाल खड़ा हो गया है। जानकारी के अनुसार एसबीआई की नगर ऊंटारी की शाखा के स्ट्रॉन्ग रूम में गत दिनों प्रशासन के द्वारा मैट्रिक और इंटर के प्रश्नपत्र को मजिस्ट्रेट की उपस्थिति में सील कर रखा गया है। प्रश्न पत्र को सुरक्षित रखने की सारी जवाबदेही बैंक प्रबंधन की है। बताया जाता है कि परीक्षा की तिथि को बैंक से मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में पेपर निकाला जायेगा।

मजिस्ट्रेट और पुलिस की निगरानी में संबंधित परीक्षा केंद्र पर पहुंचाया जायेगा। किंतु यहां पर बैंक प्रबंधन की लापरवाही के कारण बैंक में प्रश्नपत्र को ऐसे ही खुले में छोड़ दिया गया है। जिस कमरे में प्रश्नपत्र रखा गया है उसमें रोजाना कर्मचारियों का आना-जाना लगा रहता है। उससे प्रश्नपत्रों की सुरक्षा सवालों के घेरे में है। विशेषज्ञों के अनुसार क्वेश्चन पेपर को मजिस्ट्रेट एवं पुलिस बल की मौजूदगी में सुरक्षित बैंक के स्ट्रॉन्ग रूम में रखा जाता है। साथ ही उसे सील कर दिया जाता है। परीक्षा की तिथि को मजिस्ट्रेट एवं पुलिस की मौजूदगी में स्ट्रॉन्ग रूम से क्वेश्चन पेपर को निकालकर परीक्षा केंद्र पर पहुंचाया जाता है। प्रश्नपत्र निकालने के बाद फिर से उसे सील कर दिया जाता है। बैंक के सीनियर मैनेजर सरोज केशरी ने कहा कि जिस कमरे में प्रश्नपत्र को रखा गया है उसमें बैंक के स्टेशनरी का भी सामान रखा हुआ है। इसलिये उक्त रूम को लगातार खोल कर उसमें से जरूरत के हिसाब से सामान को निकाला जाता है। प्रश्नपत्र की सुरक्षा से संबंधित नियमों का पालन किया जा रहा है। बॉक्स::मामला गंभीर, जांच कर होगी कार्रवाई : एसडीओ एसबीआई में प्रश्न पत्र को खुले में रखे जाने पर एसडीओ प्रभाकर मिर्धा ने कहा कि उन्हें इसकी जानकारी नहीं है। अगर बैंक प्रबंधन के द्वारा ऐसी लापरवाही बरती जा रही है तो यह काफी गंभीर मामला है। पूरे मामले की जांच कर दोषी के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जायेगी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।