वैज्ञानिक तरीके से खेती कर आर्थिक रूप से मजबूत बनें: एलडीएम
फोटो संख्या दो: कृषि उद्यमी प्रशिक्षण का उद्घाटन करते अग्रणी बैंक प्रबंधक सत्यदेव रंजन, डीडीएम

गढ़वा, प्रतिनिधि। एसबीआई आरसेटी में कृषि उद्यमी प्रशिक्षण का उद्घाटन अग्रणी बैंक प्रबंधक सत्यदेव रंजन, डीडीएम डी टी लुगुन और संस्था के निदेशक संजय कुमार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।
प्रशिक्षण का उद्देश्य
मौके पर अग्रणी बैंक प्रबंधक सत्यदेव रंजन ने कहा कि अगर आप लोग कृषि के क्षेत्र में नई तकनीक का प्रयोग नहीं करते हैं तो आप इस क्षेत्र में काफी पीछे रह जाएंगे। बदलते समय में वैज्ञानिक तरीके से लोग खेती कर आर्थिक रूप से मजबूत हो रहे हैं। आप लोगों को प्रशिक्षण के दौरान नई तकनीक के बारे में जानकारी दी जाएगी। आप सभी लोग प्रशिक्षण का बेहतर लाभ उठाते हुए आप भी अपना खुद का स्वरोजगार अपनाएं और आर्थिक रूप से स्वावलंबी बनें।
समुदाय के लिए महत्व
डीडीएम डीटी लुगुन ने कहा कि इस प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य आप लोगों को नई तकनीकी जानकारी प्रदान करना है। यह प्रशिक्षण ग्रामीण युवाओं और महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और कृषि क्षेत्र में नवाचार को बढ़ावा देने के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। आप सभी लोग प्रशिक्षण का लाभ लेते हुए आने वाले समय में अपनी आजीविका का माध्यम बनाएं।
संस्थान की भूमिका
संस्था के निदेशक संजय कुमार ने कहा कि ट्रेनिंग का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण युवाओं और किसानों को आत्मनिर्भर बनाना है ताकि आप लोग खुद का स्वरोजगार कर आर्थिक रूप से मजबूत हो। मौके पर फैकल्टी पंकज कुमार वर्मा, रुस्तम अली, अभिषेक तिवारी, सुरेंद्र रवि, प्रेमनाथ, प्रदुमन मौजूद थे।
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


