नवनिर्वाचित अध्यक्ष साधना ने निकाला विजय जुलूस, जताया आभार
श्री बंशीधर नगर की नवनिर्वाचित अध्यक्ष साधना देवी के विजय पर भव्य जुलूस निकाला गया। जुलूस गोसाईं बाग से शुरू हुआ, जिसमें समर्थकों ने ढोल-नगाड़े और डीजे की धुन पर नाच-गाकर जीत का जश्न मनाया। साधना ने जनता का आभार व्यक्त करते हुए नगर विकास के लिए प्राथमिकता से कार्य करने का आश्वासन दिया।

श्री बंशीधर नगर, प्रतिनिधि। श्री बंशीधर नगर नगर पंचायत की नवनिर्वाचित अध्यक्ष साधना देवी के निर्वाचित होने पर रविवार को भव्य विजय जुलूस निकाला गया। जुलूस की शुरुआत गोसाईं बाग से हुई। वहां से सैकड़ों समर्थक ढोल-नगाड़ों और डीजे की धुन पर उत्साह के साथ आगे बढ़े। पूरे मार्ग में पटाखों की गूंज और रंग-गुलाल के बीच समर्थकों ने जीत का जश्न मनाया। साधना ने लोगों के समर्थन को लेकर आभार जताया। जुलूस के दौरान कार्यकर्ता नाच-गाकर अपनी खुशी का इजहार कर रहे थे। समर्थक एक-दूसरे को रंग और अबीर-गुलाल लगाकर बधाई दे रहे थे। जगह-जगह लोगों ने फूल-मालाओं के साथ साधना देवी का स्वागत किया।
नगर का माहौल पूरी तरह उत्सवमय बना रहा। उक्त अवसर पर साधना देवी ने सभी मतदाताओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह जीत जनता के विश्वास की जीत है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि नगर के विकास, स्वच्छता, पेयजल, सड़क और प्रकाश व्यवस्था जैसी मूलभूत समस्याओं के समाधान के लिए प्राथमिकता के आधार पर कार्य किया जाएगा। विजय जुलूस में साधना देवी के पति रवि प्रकाश बबलू, समाजसेवी कामेश्वर प्रसाद, बबलू जायसवाल, अशोक कुमार, सागर कुमार सहित बड़ी संख्या में समर्थक मौजूद रहे। जुलूस नगर के विभिन्न मार्गों से होते हुए पुनः निर्धारित स्थल पर पहुंचकर संपन्न हुआ। कार्यक्रम के दौरान प्रशासन भी सुरक्षा व्यवस्था को लेकर मुस्तैद नजर आया।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



