Garhwa News: अज्ञात जंतु के काटने से जख्मी
हिन्दुस्तान, गढ़वा
Garhwa News: गढ़वा के तीसरटेटूका गांव की रुकसाना बीवी को अज्ञात जंतु ने काट लिया। वह धान के खेत में थी जब यह घटना घटी। परिजन उसे सदर अस्पताल ले गए, जहां उसकी स्थिति अब खतरे से बाहर है।

Garhwa News: गढ़वा। मेराल थाना क्षेत्र के तीसरटेटूका गांव निवासी मंजूर अंसारी की पत्नी रुकसाना बीवी को बुधवार को अज्ञात जंतु ने काट लिया। उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती किया गया है। घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि रुकसाना अपने घर से धान खेत में घास उखाड़ने के लिए गई हुई थी। उसी क्रम में उसके दाएं हाथ में अज्ञात जंतु ने काट लिया। घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजनों ने उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों के अनुसार उसकी स्थिति फिलहाल खतरे से बाहर है।


