दुकान में शटर तोड़ 10 लाख के जेवर की चोरी

Mar 24, 2026 04:58 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गढ़वा
share

प्रखंड मुख्यालय स्थित नैनाबार मार्ग पर डाकघर के पास अजय ज्वेलर्स एंड बर्तन नामक दुकान में अज्ञात चोरों ने करीब 10 लाख के जेवर व अन्य सामानों की चोरी कर ली।

दुकान में शटर तोड़ 10 लाख के जेवर की चोरी

कांडी, प्रतिनिधि। प्रखंड मुख्यालय स्थित नैनाबार मार्ग पर डाकघर के पास अजय ज्वेलर्स एंड बर्तन नामक दुकान में अज्ञात चोरों ने करीब 10 लाख के जेवर व अन्य सामान की चोरी कर ली। सोमवार की रात चोरों ने शटर तोड़कर घटना को अंजाम दिया गया है। पीड़ित अजय सोनी ने बताया कि दुकान का शटर तोड़कर चोरों ने लगभग 10 लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवरात की चोरी कर ली। उन्होंने बताया कि मंगलवार की सुबह एक ग्रामीण ने फोन कर सूचना दी कि उसकी दुकान का शटर टूटा हुआ है। सूचना मिलते ही दुकानदार मौके पर पहुंचे। जहां पहले से ही ग्रामीणों की भीड़ जुटी हुई थी।

दुकान के अंदर का अलमारी तोड़कर चोरों ने सारा सामान गायब कर दिया गया था। अजय ने थाना में दिए आवेदन में कहा है कि लगभग 80 ग्राम सोना के अलावा चांदी के जेवर की भी चोरी कर ली गई। पीड़ित ने बताया कि पहले भी 3 दिसंबर 2025 की रात दुकान की दीवार में सेंध लगाकर चोरी का असफल प्रयास किया गया था। घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी अशफाक आलम मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। उन्होंने आश्वासन दिया कि जल्द ही चोरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस लगातार छापामारी कर रही है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।