सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान का आयोजन
गढ़वा में मंगलवार को सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान चलाया गया, जिसमें बिना हेलमेट के पकड़े गए वाहन चालकों को सड़क सुरक्षा नियमों के बारे में जानकारी दी गई। कार्यक्रम में हेलमेट की अनिवार्यता, सीट बेल्ट का महत्व और नशे की हालत में वाहन चलाने के खतरे जैसे मुद्दों पर चर्चा की गई।

गढ़वा, प्रतिनिधि। मंगलवार को सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान के तहत जिले के विभिन्न थानों से बिना हेलमेट के पकड़े गए वाहन चालकों के बीच सड़क सुरक्षा संबंधी पम्पलेट वितरण कर जागरूक किया गया। कार्यक्रम के माध्यम से आम लोगों को सड़क सुरक्षा नियमों के प्रति सचेत करने का प्रयास किया गया। उस दौरान सड़क सुरक्षा का प्रमुख बिंदु नेक नागरिक योजना, हिट एंड रन मुआवजा योजना, खतरनाक ढंग से व तेज गति से वाहन चलाने का नुकसान, हेलमेट की अनिवार्यता, सीट बेल्ट का महत्व, विचलित ड्राईविंग से खतरा, इंडिकेटर का सही प्रयोग, गलत दिशा में ड्राइविंग करने का जानलेवा परिणाम, हेडलाइट का शिष्टाचार उपयोग, नशे की हालत में वाहन चलाने का गंभीर परिणाम, वाहन चलाते समय फोन के उपयोग का हानि, रफ्तार घटाओ-सुरक्षा बढ़ाओ का महत्व इत्यादि के बारे में बताकर जागरूक किया गया।
साथ ही सड़क सुरक्षा संबंधी पम्पलेट वितरण कर सड़क सुरक्षा महत्त्व से आम लोगों को अवगत कराया गया। उस दौरान कार्यक्रम में संजय बैठा, जिला सड़क सुरक्षा प्रबंधक, विनय रंजन तिवारी सड़क अभियांत्रिकी विश्लेषक सहित अन्य कर्मी उपस्थित रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


