तेजस्वी के रांची दौरे को लेकर राजद की बैठक

Newswrap हिन्दुस्तान, गढ़वा
share

फोटो संख्या प्रताप एक- बैठक में उपस्थित राजद कार्यकर्ता राजद जिला कमेटी की बैठक मंगलवार को कल्याणपुर स्थित द शिवाय रेस्टोरेंट में आयोजित की गई। बैठक

तेजस्वी के रांची दौरे को लेकर राजद की बैठक

गढ़वा, प्रतिनिधि। राजद जिला कमेटी की बैठक मंगलवार को कल्याणपुर स्थित द शिवाय रेस्टोरेंट में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला कार्यकारी अध्यक्ष करीब अंसारी ने की। बैठक का मुख्य उद्देश्य आगामी पांच अप्रैल को रांची में होने वाले राजद के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष एवं बिहार विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के कार्यक्रम को सफल बनाना था। बैठक में यह निर्णय लिया गया कि गढ़वा जिले से बड़ी संख्या में कार्यकर्ता रांची पहुंचकर इस कार्यक्रम में भाग लेंगे। इसके लिए संगठन स्तर पर व्यापक तैयारी करने और प्रत्येक प्रखंड से अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं की भागीदारी सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया।

मौके पर पार्टी के कई वरिष्ठ नेता और पदाधिकारी मौजूद थे। पिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष सुनील कुमार साहू, प्रदेश महासचिव अधिवक्ता परवेज साहिद, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष जमरूद्दीन अंसारी, पलामू प्रमंडल प्रभारी डॉ. मकबूल, प्रदेश महासचिव उमेंद्र यादव, प्रदेश सचिव पंकज चौबे सहित कई नेताओं ने अपना-अपना विचार व्यक्त किया। सभी ने एकजुट होकर संगठन को मजबूत करने और कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प लिया। बैठक में वक्ताओं ने कहा कि तेजस्वी यादव का रांची आगमन कार्यकर्ताओं के लिए उत्साह और ऊर्जा का स्रोत है। यह कार्यक्रम न केवल राजनीतिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है, बल्कि झारखंड में संगठन विस्तार के लिए भी एक अहम अवसर साबित होगा। उसके अलावा नगर प्रखंड के जिला परिषद प्रतिनिधि प्रमोद राम, मेराल प्रखंड के उप प्रमुख निजाम, कामाख्या नारायण सिंह सहित गढ़वा जिले के विभिन्न प्रखंडों के अध्यक्ष और कार्यकर्ता भी बैठक में उपस्थित थे। सभी ने अपने-अपने क्षेत्रों से अधिकाधिक लोगों को रांची ले जाने की जिम्मेदारी ली। बैठक में जिला कार्यकारी अध्यक्ष करीब अंसारी ने सभी कार्यकर्ताओं से पूरी ताकत के साथ इस कार्यक्रम को सफल बनाने में जुटने की अपील की। उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती कार्यकर्ताओं की सक्रियता पर निर्भर करती है और इस तरह के आयोजन पार्टी को नई दिशा देने का काम करते हैं।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।