Hindi NewsJharkhand NewsGarhwa NewsReview Meeting on Aspirational District Program Held in Garhwa Focus on Health Education and Infrastructure
निर्धारित मानकों, समयसीमा और पारदर्शिता के साथ कार्य करें सभी विभाग : डीसी

निर्धारित मानकों, समयसीमा और पारदर्शिता के साथ कार्य करें सभी विभाग : डीसी

संक्षेप:

आकांक्षी प्रखंड मझिआंव की योजनाओं की समीक्षा बैठक सोमवार को समाहरणालय सभागार में डीसी दिनेश कुमार यादव की अध्यक्षता में आकांक्षी जिला कार्यक्रम के अंत

Nov 17, 2025 11:32 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गढ़वा
share Share
Follow Us on

गढ़वा, प्रतिनिधि। सोमवार को समाहरणालय सभागार में डीसी दिनेश कुमार यादव की अध्यक्षता में आकांक्षी जिला कार्यक्रम के अंतर्गत मझिआंव प्रखंड में संचालित विभिन्न योजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान डीसी ने सभी विभागीय अधिकारियों को योजनाओं की वर्तमान स्थिति, प्रगति और जमीनी कार्यों का विस्तार से आकलन प्रस्तुत करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि आकांक्षी जिला कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य गांव स्तर पर मूलभूत सेवाओं को सुदृढ़ करना, योजनाओं की गुणवत्ता में सुधार लाना और ससमय पूर्ण करना है। उन्होंने विभिन्न विभागों से स्वास्थ्य, शिक्षा, पोषण, कृषि, जल संरक्षण, सामाजिक सुरक्षा और बुनियादी ढांचे से संबंधित कार्यों की जानकारी ली।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया कि सभी विभाग निर्धारित मानकों, समयसीमा और पारदर्शिता के साथ कार्य को सुनिश्चित करें। साथ ही डीसी ने कहा कि सभी विभागों के पदाधिकारी नियमित फील्ड विजिट करें। वास्तविक स्थिति की समीक्षा करें और किसी भी समस्या के समाधान के लिए त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करें। उन्होंने अधिकारियों को टीम भावना, पारदर्शिता और जवाबदेही के साथ कार्य करने पर जोर दिया। बैठक में संचालित योजनाओं के विभिन्न पहलुओं पर सरल और स्पष्ट रूप से चर्चा की गई। इसमें स्वास्थ्य सेवाओं की उपलब्धता, टीकाकरण की स्थिति, विद्यालयों में बच्चों की उपस्थिति, आधारभूत सुविधाओं की उपलब्धता, सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के लाभार्थियों को भुगतान की नियमितता, किसानों को तकनीकी सहायता, जल संरक्षण कार्यों की प्रगति, सड़क, बिजली, पेयजल जैसी सुविधाओं की स्थिति की समीक्षा की गई। बैठक में उपविकास आयुक्त पशुपतिनाथ मिश्रा, ग्रामीण विकास विभाग के कार्यपालक अभियंता धर्मेंद्र कुमार, मझिआंव बीडीओ कनक, श्रम अधीक्षक संजय आनंद, जिला शिक्षा अधीक्षक अनुराग मिंज सहित अन्य उपस्थित थे।