राजस्व उप निरीक्षक ने थाने में दिया आवेदन
गढ़वा के राजस्व उप निरीक्षक शंभू कुमार ने थाना प्रभारी को आवेदन देकर पूर्व प्रत्याशी हर्षधर दुबे द्वारा धमकी और दबाव बनाने की शिकायत की है। उन्होंने बताया कि हर्षधर उनके ऊपर काम के लिए दबाव बना रहे हैं और व्हाट्सएप पर उन्हें एसीबी से पकड़वाने की धमकी दे रहे हैं।

गढ़वा। गढ़वा अंचल कार्यालय के राजस्व उप निरीक्षक शंभू कुमार ने गढ़वा थाना प्रभारी को आवेदन देकर विश्रामपुर विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी हर्षधर दुबे द्वारा कार्य के लिए दबाव बनाने व धमकी देने की शिकायत करते हुए कार्रवाई की मांग की है। राजस्व उप निरीक्षक ने आवेदन में उल्लेख किया है कि हर्ष धर पिछले कुछ दिनों से उसपर लॉगिन से मापी का आवेदन अपने पक्ष में भेजने को लेकर दबाव बना रहे हैं और धमकी दे रहे हैं। वहीं व्हाट्सएप पर ट्रांसफर करवाने व साजिश के तहत एसीबी से पकड़ाने की धमकी दे रहे हैं। उन्होंने मामले में थाना प्रभारी से सन्हा दर्ज करते हुए कार्रवाई की मांग की है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


