स्वतंत्रता दिवस को लेकर परेड का पूर्वाभ्यास, आठ टुकड़ियां होंगी शामिल
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर गढ़वा में मुख्य समारोह के लिए परेड और राष्ट्रगान का पूर्वाभ्यास सार्जेंट मेजर संदीप कुमार के नेतृत्व में किया जा रहा है। इसमें 8 टुकड़ियां शामिल हैं, जिनका कमान विभिन्न...

गढ़वा, प्रतिनिधि। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मुख्य समारोह में होनेवाले परेड, राष्ट्रगान और परेड धुन का पूर्वाभ्यास सार्जेंट मेजर संदीप कुमार के नेतृत्व कराया जा रहा है। परेड में कुल 8 टुकड़ियां शामिल हैं। उनमें सीआरपीएफ का कमान एसआई मनोज सिंह कर रहे हैं। वहीं जिला पुलिस बल का कमान एएसआई गोरसन धान, गृह रक्षा वाहिनी का कमान महेंद्र नाथ महतो, एसआईएस बेलचंपा का कमान बबलू कुमार, एनसीसी नामधारी कॉलेज का कमान रोहित कुमार, कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय गढ़वा का कमान ममता भारती कर रही हैं। वहीं ज्ञान निकेतन कान्वेंट स्कूल गढ़वा और आरके पब्लिक स्कूल गढ़वा की टुकड़ियां भी शामिल हैं।
उधर राष्ट्रगान संगीत कला महाविद्यालय और ज्ञान निकेन कान्वेंट स्कूल की छात्राएं संभाल रही हैं। राष्ट्रगान के लिए संगीत कला महाविद्यालय की पूर्णिमा कुमारी, परिधि कुमारी, खुशी कुमारी, ज्योति कुमारी, सोनाली कुमारी, नेहा कुमारी के अलावा ज्ञान निकेतन कान्वेंट स्कूल की छात्राएं उज्वला कुमारी, सोनाली केशरी, अंशी दुबे, रीति शर्मा, शिल्पी दुबे, निशा केशरी, पल्लवी कुमारी, रूपांजली कुमारी टीम में शामिल किए गए हैं। उसकी तैयारी को अंतिम रूप दिया जा रहा है। वहीं कैटल व बेस ड्रम ज्ञान निकेतन और एसआईएस बेलचम्पा के द्वारा परेड के साथ बेहतरीन ढंग से तालमेल कर के बजाया जा रहा है। परेड का मुख्य कमान सार्जेंट मेजर संदीप कुमार और सकेंड कमान सार्जेंट सतपाल सिंह के द्वारा किया जा रहा है। राष्ट्रगान व बिगुल बैंड संगीत कला महाविद्यालय के निदेशक प्रमोद सोनी के निर्देशन में कराया जा रहा है। परेड का फाइनल रिहर्सल का निरीक्षण 13 अगस्त को उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक की ओर से किया जाएगा।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


