विश्व स्वास्थ्य दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम आज
विश्व स्वास्थ्य दिवस पर ब्लडप्रेशर और शुगर की जांच की जाएगी फोटो संख्या चार:

गढ़वा, प्रतिनिधि। रेड क्रॉस सोसाइटी की जिला कार्यसमिति की बैठक सोमवार को स्थानीय सदर अस्पताल के सभागार में हुई। बैठक की अध्यक्षता रेड क्रॉस के चेयरमैन डॉ एमपी गुप्ता और संचालन रेड क्रॉस के सचिव डॉ जेपी सिंह ने की। बैठक में प्रस्तावित कार्यक्रमों पर विस्तृत चर्चा के बाद तय किया गया कि सात अप्रैल को विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर स्थानीय बिरसा मुंडा उद्यान में प्रातः 6 बजे स्वास्थ्य संबंधी जागरुकता कार्यक्रम किया जाएगा। कार्यक्रम में ब्लडप्रेशर व शुगर की जांच भी की जाएगी। बैठक में निर्णय लिया गया कि आगामी आठ मई को विश्व रेडक्रॉस दिवस के अवसर पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा।
बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि 14 जून को विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर रक्तदान कराने वाले सभी संस्थाओं को सम्मानित किया जाएगा। उक्त जानकारी रेडक्रॉस के वाइस चेयरमैन विनोद कमलापुरी ने दी। चेयरमैन डॉ मुरली प्रसाद गुप्ता, सचिव डॉ ज्वाला प्रसाद सिंह, कोषाध्यक्ष रामनारायण प्रसाद सहित कार्यसमिति के सदस्य सर्वश्री राजमणि प्रसाद, रघुवीर प्रसाद, दयाशंकर गुप्ता, प्रो उमेश सहाय, ज्ञान प्रकाश केशरी, उमेश कश्यप एवं रेड क्रॉस के जिला एडमिन अमन गुप्ता विशेष रूप से उपस्थित थे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


