ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड गढ़वाराशन उठाव में गड़बड़ी का आरोप, कार्रवाई की मांग

राशन उठाव में गड़बड़ी का आरोप, कार्रवाई की मांग

रमना प्रखंड के गम्हरिया पंचायत के उपमुखिया संजय कुमार सिंह ने पीडीएस डीलर श्रीधर सिंह, गुंजेश कुमार सिंह और विनोद कुमार सिंह के खिलाफ जिला आपूर्ति पदाधिकारी सहित श्रीबंशीधर नगर के एसडीओ को आवेदन देकर...

राशन उठाव में गड़बड़ी का आरोप, कार्रवाई की मांग
हिन्दुस्तान टीम,गढ़वाFri, 19 Jul 2019 12:33 AM
ऐप पर पढ़ें

रमना प्रखंड के गम्हरिया पंचायत के उपमुखिया संजय कुमार सिंह ने पीडीएस डीलर श्रीधर सिंह, गुंजेश कुमार सिंह और विनोद कुमार सिंह के खिलाफ जिला आपूर्ति पदाधिकारी सहित श्रीबंशीधर नगर के एसडीओ को आवेदन देकर राशन वितरण में गड़बड़ी की शिकायत की है। उनके खिलाफ अपने सगे संबंधियों के नाम पर भी गलत तरीके से राशन कार्ड बनाकर राशन उठाव का आरोप लगाया गया है। उपमुखिया का आरोप है कि डीलर श्रीधर सिंह खुद का राशन कार्ड बनवाकर परिवार के पांच सदस्यों के नाम राशन का उठाव करते हैं। उनमें उनकी तीन बेटियां भी शामिल हैं जो ससुराल रहती हैं। उसी तरह डीलर गुंजेश भी छह पारिवारिक सदस्यों के नाम राशन का उठाव करते हैं। वह अपनी मृत माता भगवती कुंवर के नाम से भी राशन का उठाव करते हैं। उसी प्रकार डीलर विनोद भी अपने बेटे के नाम राशन कार्ड बनवाकर सात सदस्यों का राशन का उठाव करते हैं। उक्त लोग हर महीने कुल 150 किलोग्राम राशन का उठाव करते हैं। उन्होंने मामले में जांच कर समुचित कार्रवाई की मांग की है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें