नरगिर आश्रम में राम कथा का आयोजन 19 मार्च से
नरगिर आश्रम में होगी श्रीराम कथा, कमेटी का गठन फोटो संख्या दो: नरगिर

गढ़वा, प्रतिनिधि। स्थानीय गढ़देवी मोहल्ला स्थित नरगिर आश्रम में मोहल्लेवासियों की बैठक शुक्रवार को हुई। बैठक में चैत्र नवरात्र पर नरगिर आश्रम में रामकथा आयोजन कराने का निर्णय लिया गया। कथा 19 मार्च से 26 मार्च तक होगा। वहीं 27 मार्च को रामनवमी के दिन सुबह हवन-पूजन प्रसाद वितरण किया जाएगा। कार्यक्रम के सफल संचालन के लिए कमेटी का गठन किया गया। सर्वसम्मति से रामकथा आयोजन समिति के अध्यक्ष के रूप में चंदन जायसवाल का चयन किया। इसके अलावा समिति के सरंक्षक जगजीवन बघेल, वार्ड पार्षद विनोद प्रसाद करीमन, धर्मनाथ झा, राकेश पाल, सुनील पासवान नागर, संजय ठाकुर, अजय सिंह, वार्ड पार्षद मुन्ना मोबाइल, वार्ड पार्षद मीरा केशरी, वार्ड पार्षद राजेश विश्वकर्मा, सन्नी चंद्रवंशी, बिंदु राम, मुन्ना मिस्त्री, विजय ठाकुर, उमाशंकर मिस्त्री, दिलीप पाठक, द्वारिका पांडेय, गुड्डू हरि बनाए गये।
वहीं सचिव दीनानाथ पासी व कोषाध्यक्ष गौतम चंद्रवंशी, भरत केशरी, विकास ठाकुर बनाए गये। उपाध्यक्ष सुदर्शन मेहता, अरविंद पटवा, संजय सिंह अग्रहरि, राकेश चंद्रा, सोनू बघेल, आकाश बधेल, विकास बघेल, शांतनु केशरी, रोहित बघेल और पीयूष कांस्यकार, व्यवस्था प्रमुख देवराज पटेल और ज्ञानचंद बिंद, सह सचिव जयशंकर बघेल, दीनदयाल पासवान, गौतम शर्मा, विक्की पासवान बनाए गए। संगठन मंत्री के रूप में राहुल कुमार, अनिकेत गुप्ता, रोहित चंद्रवंशी, आदित्य केशरी, योगेश कुमार, नीरज चंद्रवंशी, करण कुमार, रोहित चंद्रवंशी, राजू चंद्रवंशी चुने गये। मीडिया प्रभारी सनी चंद्रवंशी, शिवम् बधेल, शुभम् बघेल, स्वागत प्रभारी मोनू बघेल, सूरज सिंह, बबल कुमार, साज सज्जा प्रभारी पवन बघेल और श्रवण बघेल बनाए गये।कथावाचक अयोध्या के संत अवधेंद्र प्रपन्नचार्य होंगे नवनिर्वाचित अध्यक्ष चंदन ने बताया कि बासंतिक नवरात्र में इस वर्ष गढ़देवी मोहल्ले मे रामकथा की अमृतवर्षा होगी। कथावाचक अयोध्या के परम पूज्य संत श्री श्री बाल स्वामी अवधेंद्र प्रपन्नाचार्य जी होंगे। उनके साथ पुजारियों का दल भी होगा जो रामचरितमानस का नवाह्न परायण संपन्न कराएगा। कथा संगीतमय होगी। बीच-बीच में रामायण के प्रसंगों की जीवंत झांकी का आनंद भी शहरवासी लेंगे। कथा एकम से अष्टमी तक सायं 6 बजे से रात 10 बजे तक होगी। 19 मार्च चैत्र शुक्ल प्रतिपदा को प्रातः 7 बजे से विशाल कलश यात्रा निकाली जाएगी। यह सहिजना छठ घाट तक जाएगी।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


