रामनवमी पर होगा दुगोला चैता का मुकाबला

Mar 01, 2026 11:32 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गढ़वा
share

चिनिया के प्रखंड मुख्यालय में रामनवमी के अवसर पर दुगोला चैता कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इसे लेकर हिंदू मुस्लिम एकता संघ द्वारा एक बैठक हुई, जिसमें कमेटी का गठन किया गया। यह कार्यक्रम 29 मार्च को रानीचेरी में होगा, जिसमें गोरखपुर और बक्सर के बीच मुकाबला होगा।

रामनवमी पर होगा दुगोला चैता का मुकाबला

चिनिया। प्रखंड मुख्यालय में रामनवमी के अवसर पर दुगोला चैता कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। उसे लेकर रविवार को हिंदू मुस्लिम एकता संघ के तत्वावधान में संयुक्त बैठक किया गया। बैठक प्रखंड के चिरका बगीचा टोला में हुआ जहां काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे। कार्यक्रम की सफलता को लेकर कमेटी का गठन किया गया। कमेटी में अध्यक्ष चंदन कुमार सिंह, उपाध्यक्ष अमरदीप प्रसाद, सचिव भनंजय सिंह, कोषाध्यक्ष नंदू सिंह, संगठन मंत्री रामवृक्ष सिंह, संयोजक रामबली सिंह, महामंत्री महावीर सिंह, उपाध्यक्ष शिव कुमार सिंह सहित 61 सदस्य शामिल किए गए हैं। रानीचेरी के चैतवा दामर मैदान में रामनवमी पर 29 मार्च को दुगोला चैता कार्यक्रम का आयोजन होगा।

उसमें मुकाबला यूपी के गोरखपुर निवासी निर्मल यादव औा बिहार के बक्सर निवासी पिंकू यादव के बीच होगा। मौके पर मुखिया चरकु परहिया, गोपाल कुमार यादव, मोहम्मद यासीन मल्लिक, अंबिका प्रसाद, विधायक प्रतिनिधि जगदीश सिंह, रामसागर यादव, हरिओम यादव, उमेश सिंह, दिनेश सिंह, अशोक सिंह, राजेंद्र सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।