Garhwa News: लक्ष्य लेकर पढ़ाई में परिश्रम करने वाले छात्र सफल होते हैं: एसडीओ
Garhwa News: लक्ष्य बनाकर पढ़ाई करें विद्यार्थी: एसडीओ फोटो रंका दो: राजकुमारी विशाखा सिंह स्मृति प्रतिभा

Garhwa News: रंका, प्रतिनिधि। सर्वेश्वरी समूह आश्रम की ओर से अनुमंडल स्तरीय राजकुमारी विशाखा सिंह स्मृति प्रतिभा समान समारोह का आयोजन बुधवार को प्लस टू उच्च विद्यालय में किया गया। उसका उद्घाटन मुख्य अतिथि एसडीओ मोहम्मद परवेज, संरक्षक कुमार गोवर्धन प्रसाद, इंदिरा सिंह, डीएसपी रोहित रंजन सिंह थाना प्रभारी रवि केशरी, अध्यक्ष मुक्ता सिंह, सचिव कुमार गुलाब सिंह सिंह ने संयुक्त रूप से राजकुमारी विशाखा सिंह के फोटो पर पुष्प अर्पित और दीप प्रज्ज्वलित कर किया। मौके पर एसडीओ ने कहा कि पढ़ाई को जो छात्र लक्ष्य लेकर चलेंगे वह मंजिल पर पहुंच सकते हैं। डीएसपी रोहित रंजन ने कहा कि मेहनत करने वाले छात्र अपनी मंजिल निश्चित रूप से हासिल करेंगे।
इस दौरान कई रास्ते आयेंगे लेकिन भटकना नहीं है। अध्यक्ष मुक्ता सिंह ने बताया कि किसी भी विद्यार्थी को अपने आप को कमजोर नहीं समझना चाहिए। लगन और लगातार परिश्रम से सफलता अवश्य मिलेगी। उन्होंने कहा कि किसी तरह की परेशानी हो तो उनकी संस्था से सम्पर्क करें। जरूरतमंद छात्रों को हरसंभव मदद किया जयेगा। समान समारोह मे प्रथम मेधावी छात्र को पांच हजार नगद, द्वितीय को चार हजार और तृतीय को तीन हजार नगद, मेडल और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। उसके अलावा एक सौ मेधावी छात्र छात्राओं को मेडल व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में धन्यवाद ज्ञापन कुमार गुलाब सिंह और मंच संचालन गिरिवर सोनी ने किए। कार्यक्रम को सफल बनाने में दीनानाथ प्रसाद चौधरी, धीरज सिंह, सुलपानी सिंह, आशीष सिंह, वरूण कुमार सिंह, राजेश कुमार चौधरी, अमरेंद्र कुमार सहित अन्य लोगों ने सक्रिय भूमिका निभाई।


