Hindi NewsJharkhand NewsGarhwa NewsRabid Dog Attack Injures Girl in Garhwa Family Rushed Her to Hospital
कुत्ते ने युवती को काटकर किया घायल

कुत्ते ने युवती को काटकर किया घायल

संक्षेप:

गढ़वा के नवादा गांव में एक पागल कुत्ते ने सुनीता कुमारी को काटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना के समय वह अपने घर में थी। परिजनों ने उसकी चीखें सुनकर कुत्ते को भगाया और घायल सुनीता को इलाज के लिए सदर...

Wed, 27 Aug 2025 01:15 AMNewswrap हिन्दुस्तान, गढ़वा
share Share
Follow Us on

गढ़वा। सदर थाना क्षेत्र के नवादा गांव निवासी लालजी राम चंद्रवंशी की पुत्री सुनीता कुमारी को मंगलवार को एक पागल कुत्ते ने काटकर बुरी तरह घायल कर दिया। उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती किया गया है। घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि सुनीता अपने घर में बैठी हुई थी। उसी दौरान एक पागल कुत्ते ने उसके घर में घुसकर उसे काट कर घायल कर दिया। उसके रोने की आवाज सुनकर परिजनों ने कुत्ते को मारपीट कर वहां से भगाया। उसके बाद उसे घायल अवस्था में उठाकर सदर अस्पताल में भर्ती कराया।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।