ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड गढ़वाफसलों के नुकसान पर भेजा त्राहिमाम संदेश

फसलों के नुकसान पर भेजा त्राहिमाम संदेश

कांडी। प्रखंड 20 सूत्री समिति के अध्यक्ष रामलाला दुबे ने डीसी हर्ष मंगला को त्राहिमाम संदेश देते हुए तत्काल राहत की मांग की है। उन्होंने कहा कि इस वर्ष शुरू में बारिश नहीं हुई थी। सरकार ने जिला को...

फसलों के नुकसान पर भेजा त्राहिमाम संदेश
हिन्दुस्तान टीम,गढ़वाTue, 17 Dec 2019 02:45 AM
ऐप पर पढ़ें

प्रखंड 20 सूत्री समिति के अध्यक्ष रामलाला दुबे ने डीसी हर्ष मंगला को त्राहिमाम संदेश देते हुए तत्काल राहत की मांग की है। उन्होंने कहा कि इस वर्ष शुरू में बारिश नहीं हुई थी। सरकार ने जिला को सूखाग्रस्त घोषित किया है। किसी प्रकार कर्ज लेकर डिजल पंप से सिंचाई कर किसानों ने धान पैदा किया था। अब बारिश में डूब कर सड़ रहा है। खेतों में बोया गया गेहूं, चना, सरसों भी सड़ गया। उधर ठंड के प्रकोप से पालतू पशु भी मर रहे हैं। इस प्रकार किसानों पर चौतरफा मार पड़ी है। अध्यक्ष ने डीसी से तत्काल हस्तक्षेप कर किसानों की बर्बादी का जायजा लेकर मुआवजा दिए जाने और रबी फसल लगाने के लिए अनुदान पर खाद, बीज, बिजली का कनेक्शन, मोटर पंप उपलब्ध कराए जाने की मांग की है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें