Hindi NewsJharkhand NewsGarhwa NewsPrime Minister Ujjwala Scheme Meeting District Committee Formation to Benefit Eligible Families
उज्ज्वला योजना से छूटे हुए लाभुकों को लाभान्वित करें  : डीसी

उज्ज्वला योजना से छूटे हुए लाभुकों को लाभान्वित करें : डीसी

संक्षेप: फोटो संख्या प्रताप चार- बैठक करते डीसी दिनेश यादव प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के प्रभावी और सुचारू रूप से संचालन के लिए डीसी दिनेश कुमार यादव की अध्यक

Mon, 17 Nov 2025 11:32 PMNewswrap हिन्दुस्तान, गढ़वा
share Share
Follow Us on

गढ़वा, प्रतिनिधि। प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के प्रभावी और सुचारू रूप से संचालन के लिए डीसी दिनेश कुमार यादव की अध्यक्षता में उपायुक्त कार्यालय में बैठक हुई। बैठक में संबंधित विभागों के अधिकारी, तेल विपणन कंपनियों के प्रतिनिधि और अन्य सदस्य उपस्थित थे। बैठक के दौरान जिला उज्ज्वला समिति के गठन पर विस्तृत चर्चा की गई। डीसी ने समिति के गठन के स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि समिति गठन के बाद जिले में छूटे हुए सभी पात्र लाभुकों की पहचान कर उन्हें योजना के दायरे में लाया जाए। यह उल्लेखनीय है कि पूर्व में एक लाख 99 हजार 12 परिवारों को प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना से लाभान्वित किया जा चुका है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

अब छूटे हुए लाभुकों को समिति के सहयोग से चिन्हित कर लाभान्वित किया जाएगा। समिति का मुख्य उद्देश्य जिले में पात्र लाभार्थियों की पहचान, कनेक्शन वितरण, जन-जागरूकता गतिविधि और योजना से संबंधित सभी प्रशासनिक प्रक्रियाओं को पारदर्शी एवं प्रभावी रूप से संचालित करना है। बैठक में अवगत कराया गया कि पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय, भारत सरकार ने प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के अंतर्गत देशभर के लिए 25 लाख अतिरिक्त एलपीजी कनेक्शन स्वीकृत किए हैं। यह निर्णय आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों, विशेषकर महिलाओं तक स्वच्छ ईंधन पहुंचाने में एक महत्वपूर्ण कदम सिद्ध होगा। डीसी ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि पात्र परिवारों की सूची का त्वरित और सटीक सत्यापन किया जाए ताकि कनेक्शन वितरण की प्रक्रिया अधिक सरल व सुगम बनाई जा सके। लाभार्थियों तक योजना की जानकारी पहुंचाने के लिए व्यापक जनजागरण अभियान चलाएं। बैठक में यह निर्णय भी लिया गया कि जिला उज्ज्वला समिति नियमित रूप से समीक्षा बैठकें आयोजित करेगी और प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करेगी ताकि योजना का लाभ लक्षित परिवारों तक समयबद्ध तरीके से पहुंच सके। डीसी ने कहा कि प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना केवल घरेलू जीवन में सुधार का साधन नहीं है बल्कि यह महिलाओं के स्वास्थ्य, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।