पीएम फसल बीमा योजना की राशि का भुगतान होगा : नीलम

Newswrap हिन्दुस्तान, गढ़वा
share

गढ़वा में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना 2018-19 और 2019-20 की बकाया राशि का भुगतान किया जाएगा। कृषक 15 मार्च तक आवश्यक दस्तावेज जमा कर सकते हैं। 1055 किसानों की सूची बीमा कंपनी से प्राप्त हुई है। किसान अपने नाम की पुष्टि सूचना पट्ट से कर सकते हैं।

पीएम फसल बीमा योजना की राशि का भुगतान होगा : नीलम

गढ़वा, प्रतिनिधि। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना 2018-19 और 2019-20 का बकाया क्षतिपूर्ति राशि का भुगतान किया जाएगा। जिला सहकारिता पदाधिकारी नीलम कुमारी ने बताया कि बीमित फसलों की क्षतिपूर्ति राशि जिन कृषकों को प्राप्त नहीं हुई है, वैसे कृषक अपने नजदीक के लैंप्स-पैक्स कार्यालय, प्रखंड सहकारिता प्रसार पदाधिकारी या जिला सहकारिता पदाधिकारी के पास आवश्यक दस्तावेज बैंक पासबुक, आधार कार्ड, पैन कार्ड की छायाप्रति और मुखिया या ग्राम प्रधान की ओर से घोषणा पत्र के साथ 15 मार्च तक जमा कर दें। उसके बाद डीबीटी के माध्यम से उनके खाते में बीमित राशि का भुगतान कर दिया जाएगा। सहकारिता पदाधिकारी ने बताया कि जिले में ऐसे 1055 किसानों की सूची बीमा कंपनी के माध्यम से उन्हें प्राप्त हुई है।किसान

अपने नाम की पुष्टि उनके कार्यालय में लगाये गए सूचना पट्ट से कर सकते हैं। उसके बाद आवश्यक दस्तावेजों के साथ संपर्क करें।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।