Hindi NewsJharkhand NewsGarhwa NewsPreparation for Chhath Festival Cleaning of Ghats Urgently Needed
छठ घाटों पर लगा है गंदगी का अंबार, समय से पहले व्यवस्था दुरूस्त करने की चुनौती

छठ घाटों पर लगा है गंदगी का अंबार, समय से पहले व्यवस्था दुरूस्त करने की चुनौती

संक्षेप:

छठ महापर्व के लिए घाटों की सफाई का कार्य शुरू नहीं हुआ है, जिससे गंदगी फैली हुई है। मड़वनिया के लौंगा नदी स्थित मुख्य छठ घाट पर हर साल हजारों व्रतधारी पूजा करते हैं। आयोजन समिति को सफाई और व्यवस्था की...

Oct 17, 2025 02:36 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गढ़वा
share Share
Follow Us on

रमना, प्रतिनिधि । छठ महापर्व को लेकर घाटों की सफाई का कार्य अभी शुरू नहीं किया गया है। उक्त कारण छठ घाटों पर गंदगी पसरा हुआ है। प्रखंड मुख्यालय अंतर्गत मड़वनिया के लौंगा नदी स्थित मुख्य छठ घाट पर वृहद पैमाने पर हर साल छठ महापर्व का आयोजन किया जाता है। यहां पर लगभग 10 हजार व्रतधारी अस्ताचलगामी और उदीयमान सूर्य को अर्घ्य अर्पित करते हैं। उसके बाद भी अभी तक छठ घाटों की सफाई शुरू नहीं होना आयोजन समिति के समक्ष परेशानी खड़ी कर सकती है। उक्त घाट पर रमना सहित आस-पास के लगभग आधा दर्जन गांव बगौंधा, रामगढ़, बाबूडीह, मानदोहर, मड़वनिया, जुड़वनिया, कोरगा सहित अन्य गांव के छठ व्रती भी यहां पहुंच पूजा अनुष्ठान करते है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

वर्षों से छठ पूजा का आयोजन यहां किया जाता रहा है। यहां निजी जमीन होने के कारण छठ घाट का अपेक्षित विकास नहीं हो सका है। विदित हो कि रमना बाजार व मुख्य पथ से होते हुए वर्ती छठ घाट पहुंचते हैं। छठ महापर्व को शुद्धता व स्वच्छता का प्रतीक माना जाता है। ऐसे में मुख्य मार्ग में सड़क किनारे लगी गंदगी व झाड़ियों की सफाई के साथ-साथ प्रकाश की समुचित व्यवस्था किया जाना आवश्यक है। आयोजन समिति की ओर से छठ घाट पर उग आई घास, जलीय पौधे व झाड़ियों की सफाई करना भी आवश्यक है। इस वर्ष लगातार होती रही बारिश के कारण नदी में पानी लबालब भरा हुआ है। उसे देखते हुए गहराई वाले क्षेत्र को चिन्हित कर नदी में बैरिकेडिंग करना भी जरूरी है ताकि किसी प्रकार की अनहोनी से बचा जा सके। यहां भगवान भास्कर की अस्थायी प्रतिमा स्थापित कर पूजा-अर्चना करने की परंपरा भी रही है। इस छठ घाट पर पूरी रात व्रतधारी व बड़ी संख्या में उनके परिजन भी रुकते है। उनके लिए प्रत्येक वर्ष भगवती जागरण का आयोजन किया जाता है। प्रखंड का मुख्य छठ घाट होने के कारण यहां छठ पूजा के दौरान लोगों की काफी भीड़ होती है। उसे देखते हुए स्थानीय प्रशासन और पूजा कमेटी के सदस्यों को पूरी मुस्तैदी से अभी से ही लग जाना होगा ताकि समय रहते तैयारी पूरी की जा सके। यह छठ घाट एनएच 75 पर स्थित है। ऐसे में यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ करना भी चुनौती होगी ताकि व्रतधारी सुगमतापूर्वक छठ घाट तक पहुंच सके। किसी तरह की घटना न हो। घाटों पर लोगों की सुरक्षा भी एक अलग समस्या होती है। ऐसे में पुलिस प्रशासन और आयोजन समिति की ओर से स्वयंसेवको की तैनाती जरूरी है। बॉक्स:: मड़वनिया के लौंगा नदी मुख्य छठ घाट पर काफी घास और जलीय पौधे उग आए है। छठ पूजा आयोजन समिति को उसे साफ करने में काफी मेहनत करनी पड़ती है। उसके बाद भी हर साल दुरूस्त व्यवस्था की जाती है। छठ घाट पर सभी तरह की सुविधा बहाल करने के लिए समिति और प्रशासन को पहल शुरू कर देना चाहिए। दिनेश गुप्ता, स्थानीय निवासी ::बॉक्स::मड़वनिया के लौंगा नदी छठ घाट पर छठ पूजा का भव्य आयोजन किया जाता है। छठ व्रतियों की सुविधा का खास ख्याल रखा जाता है। दूध, दातुन से लेकर फल तक की व्यवस्था की जाती है। यह हर साल 10 हजार से अधिक व्रती पूजा अर्चना के लिए पहुंचते हैं। साफ सफाई और अन्य जरूरी सुविधा के लिए पहल शुरू हो जाना चाहिए। बबलू गुप्ता, स्थानीय निवासी ::बॉक्स::मडवनिया के लौंगा नदी तट पर छठ पूजा का आयोजन वृहद पैमाने पर किया जाता है। भगवान भास्कर की अस्थायी प्रतिमा की स्थापना और भगवती जागरण के आयोजन से वातावरण पूरी तरह भक्तिमय हो जाता है। व्यवस्था दुरूस्त करने का प्रयास किया जाता है। अबकी साल भी व्यवस्था दुरूस्त रखा जाएगा। शक्ति सिंह, स्थानीय निवासी ::बॉक्स:: मड़वनिया के लौंगा नदी तट पर आयोजित होने वाले छठ महापर्व में बड़ी संख्या में छठव्रती भाग लेते है। 10 हजार से अधिक व्रती पहुंचते हैं। छठव्रतियों को पूरी रात रहने के लिए सभी व्यवस्था दी जाती है। यहां शांति और सौहार्दपूर्ण वातावरण में छठ पूजा मनाया जाता है। अबकी साल भी दुरूस्त व्यवस्था होगी। अजीत सोनी, स्थानीय निवासी ::बॉक्स::समय रहते छठ पूजा की सारी तैयारी पूरी कर ली जाएगी । रमना व मड़वनिया पंचायत का मुख्य आयोजन लौंगा नदी तट पर किया जाता है। जल्द ही छठ पूजा समिति की ओर से छठ घाट की सफाई युद्ध स्तर पर शुरू कर दी जाएगी। पूजा आयोजन समिति के साथ समन्वय स्थापित कर सुरक्षा, टेंट, रौशनी, पेयजल की समुचित व्यवस्था पूरी कर ली जाएगी। स्वीटी वर्मा, मुखिया, मड़वनिया पंचायत ::बॉक्स::प्रखंड क्षेत्र में आयोजित होने वाली छठ महापर्व को तैयारी को लेकर छठ घाटों की सफाई सहित समुचित व्यवस्था के लिए प्रखंड के सभी 11 पंचायतों के मुखिया को निर्देशित किया गया है। छठ महापर्व पर सभी आवश्यक तैयारियां समय से पहले पूरी कर ली जाएगी। वह स्वयं छठ घाटों का निरीक्षण कर वस्तुस्थिति का जायजा लेंगे। विकास पांडेय, बीडीओ रमना