ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड गढ़वाप्रधानमंत्री आवास योजना: आवास सूची में नाम न जोड़ने पर ग्रामीणों ने किया हंगामा

प्रधानमंत्री आवास योजना: आवास सूची में नाम न जोड़ने पर ग्रामीणों ने किया हंगामा

ओपी क्षेत्र के मेरौनी गांव में प्रधानमंत्री आवास योजना की प्रतीक्षा सूची में नाम जोड़े बिना रजिस्टर ले जाने पर ग्रामीणों ने जम कर बवाल...

प्रधानमंत्री आवास योजना: आवास सूची में नाम न जोड़ने पर ग्रामीणों ने किया हंगामा
हिन्दुस्तान टीम,गढ़वाWed, 28 Jul 2021 03:10 AM
ऐप पर पढ़ें

हरिहरपुर। प्रतिनिधि

ओपी क्षेत्र के मेरौनी गांव में प्रधानमंत्री आवास योजना की प्रतीक्षा सूची में नाम जोड़े बिना रजिस्टर ले जाने पर ग्रामीणों ने जम कर बवाल काटा। उसके बाद ग्रामीणों ने बीडीओ के नाम आवेदन देकर पुनः पर्यवेक्षक बहाल कर ग्रामसभा कराने व योग्य लाभुकों का नाम जोड़ने की मांग की है। लोहरगड़ा पंचायत में आवास प्लस योजना के तहत कुल 641 लोगों का सूची में नाम दर्ज था। उसके बाद 98 लोगों को अयोग्य बताते हुए नाम हटा दिया गया था। नाम हटाने के बाद 543 लोगों की सूची तैयार की गई थी। उसमें कई जरूरतमंद लाभुकों का नाम छूट गया था।

उसके अलावा कई ऐसे लोगों का नाम पुनः सूची में दर्ज है जिसका पहले से आवास निर्मित है। बीडीओ के निर्देश पर मेरौनी गांव के चौपाल पर आयोजित ग्राम सभा में बिना सूची तैयार किये पंचायत के मुखिया बिनोद सिंह की ओर से रजिस्टर ले लिया गया। उस पर जब ग्रामीणों ने मुखिया से बैठक में ही जरूरतमंदों का नाम रजिस्टर में लिखने की मांग की तो वे बिना कुछ बताए अपने साथ रजिस्टर ले गए। इस पर ग्रामीणों ने जमकर बवाल काटा। उसके बाद मुखिया का विरोध करते हुए बीडीओ से पुनः ग्राम सभा कराने की मांग किया है। ग्रामीणों ने मुखिया बिनोद सिंह पर आरोप लगाया कि बैठक में उपस्थित ग्रामीणों का रजिस्टर में हस्ताक्षर बनवा लिए और खाली रजिस्टर में अपने चहेते लोगों का नाम दर्ज करेंगे। उससे भ्रष्टाचार को भी बढ़ावा मिलेगा।

दिव्यांग का सूची से नाम गायब:

लोहरगड़ा पंचायत के आवास प्लस सूची से दिव्यांगों का नाम गायब है। लाभुक व उनके परिजन जब बैठक में सूची देखा तो उसमें नाम गायब थे। दोनों आंख से दिव्यांग शीला कुमारी का नाम सूची से गायब था। वहीं एक हाथ से दिव्यांग विनोद चंद्रवंशी का भी नाम सूची में नहीं था। उसके अलावा कई असहाय गरीब लोगों का नाम सूची में दर्ज नहीं था।

मौके पर पूर्व मुखिया बिनय तिवारी ग्रामीण शिला देवी, मालती कुंवर, ज्योति देवी, शंभु राम, कतवारू तिवारी, रंगनाथ तिवारी, सुनील राम, श्रवण राम सहित कई लोग मौजूद थे। उधर मुखिया बिनोद सिंह ने बताया कि विरोधियों की चाल है। सभी जरूरतमंदों को लाभुक सूची में नाम दर्ज किया जाएगा।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें