
शहरी क्षेत्र में बच्चों और बुजुर्गों के लिए पार्क और युवाओं के लिए हो खेल मैदान
फोटो बंशीधर नगर एक: संवाद में शामिल स्थानीय युवा नगर पंचायत चुनाव को लेकर श्री बंशीधर नगर में सियासी सरगर्मी तेज हो गई है। प्रत्याशी जहां जनसंपर्क अभि
श्रीबंशीधर नगर, प्रतिनिधि। नगर पंचायत चुनाव को लेकर श्री बंशीधर नगर में सियासी सरगर्मी तेज हो गई है। प्रत्याशी जहां जनसंपर्क अभियान में जुटे हैं, वहीं शहर के युवा, बच्चे और आम नागरिक आने वाली नगर पंचायत सरकार से अपनी उम्मीदें साझा कर रहे हैं। इसी क्रम में युवाओं के साथ आयोजित संवाद कार्यक्रम में नगर की मूलभूत समस्याओं और विकास से जुड़े मुद्दों पर गंभीर चर्चा हुई। युवाओं ने कहा कि नगर पंचायत क्षेत्र में आज तक बच्चों के लिए एक भी सुव्यवस्थित चिल्ड्रेन पार्क नहीं है। बच्चों के खेलने, शारीरिक और मानसिक विकास के लिए पार्क बेहद जरूरी हैं, लेकिन इस दिशा में अब तक कोई ठोस पहल नहीं हुई।
उसके साथ ही शहरी क्षेत्र में आम लोगों के लिए भी ऐसा कोई व्यवस्थित पार्क नहीं है, जहां लोग कुछ समय सुकून से बिता सकें। संवाद के दौरान यह मांग भी उठी कि श्री बंशीधर नगर में लंबे समय से लंबित रिवर फ्रंट परियोजना का निर्माण शीघ्र शुरू किया जाए। उससे न केवल नगर का सौंदर्य बढ़ेगा, बल्कि पर्यटन और रोजगार की संभावनाएं भी विकसित होंगी। वहीं नगर पंचायत क्षेत्र में अब तक डंपिंग यार्ड का निर्माण नहीं होने से कचरा जहां-तहां फेंका जा रहा है। उससे स्वच्छता और स्वास्थ्य दोनों पर असर पड़ रहा है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




