200 से अधिक युवा झामुमो में शामिल

Oct 20, 2024 02:17 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गढ़वा
share

गढ़वा में झारखंड विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच 200 से अधिक युवकों ने झारखंड मुक्ति मोर्चा पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर ने सभी नए सदस्यों को माला पहनाकर पार्टी में शामिल...

200 से अधिक युवा झामुमो में शामिल

गढ़वा। झारखंड विधानसभा चुनाव का बिगुल बजते ही राजनीतिक सरगर्मी काफी तेज हो गई है। प्रत्याशियों के समर्थन में हर क्षेत्र के लोगों की गतिविधियां बढ़ गई हैं। गढ़वा विधायक झारखंड सरकार के पेयजल एवं स्वच्छता, पर्यटन, कला संस्कृति, खेल व युवा कार्य विभाग मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर के आवास पर शनिवार को गढ़वा प्रखंड के सुखबाना, उड़सुगी सहित अन्य गांव से लगभग 200 से अधिक युवकों ने झारखंड मुक्ति मोर्चा का दामन थाम लिया। यहां सभी ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। मौके पर मंत्री ठाकुर ने सभी को माला व पार्टी का पट्टा पहना कर झामुमो में शामिल किया। पार्टी में शामिल होने वालों में मुख्य रूप से संतोष गुप्ता, अंकित पांडेय के नेतृत्व में कुणाल कुमार श्रीवास्तव, संतोष गुप्ता, इरशाद खां, विकास कुमार, नवलेश कुमार, दीपक गुप्ता, सुंदर लाल, असगर हुसैन, अमित चंद्रवंशी, अकबर मंसूरी, अरसद मंसूरी, सोनु ठाकुर सहित अन्य लोग प्रमुख हैं। मौके पर काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।