खुले में बेचे जा रहे पटाखे जब्त

Mar 01, 2026 04:53 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गढ़वा
share Share
Follow Us on

फोटो गोदरमाना एक: बाजार से जब्त किए गए पटाखेरंका थानाअंतर्गत गोदरमाना बाजार में बगैर लाइसेंस के खुलेआम बम पटाखे की बिक्री की जा रही थी। उसकी सूचना पि

खुले में बेचे जा रहे पटाखे जब्त

गोदरमाना। रंका थानाअंतर्गत गोदरमाना बाजार में बगैर लाइसेंस के खुलेआम पटाखे की बिक्री की जा रही थी। उसकी सूचना पिकेट प्रभारी सिंगराय गूंजा और रंका थाना प्रभारी रवि कुमार केसरी को स्थानीय लोगों ने दी। सूचना मिलते ही प्रभारी सिंगराय ने गोदरमाना बाजार में पहुंचकर कार्रवाई करते हुए कई दुकानदारों से पटाखे जब्त किए । पुलिस की कार्रवाई से दुकानदारों में हड़कंप मच गया। कई दुकानदार पटाखे समेट कर चलते बने। मौके पर एसआई जयश्री शर्मा सहित पुलिस बल के जवान शामिल थे। मालूम हो कि पिछले साल पटाखे की दुकान में हुए हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई थी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।