होली को लेकर पुलिस का फ्लैग मार्च, उपद्रवियों को सख्त चेतावनी
फोटो भवनाथपुर एक: फ्लैग मार्च में शामिल लोग होली पर्व को शांति और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य से सोमवार को पुलिस प्रशासन ने फ्लैग

भवनाथपुर, प्रतिनिधि। होली पर्व को शांति और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य से सोमवार को पुलिस प्रशासन ने फ्लैग मार्च निकाली। यह फ्लैग मार्च पुलिस निरीक्षक गुलाब सिंह के नेतृत्व में पुलिस पदाधिकारी समेत सशस्त्र पुलिस बल शामिल हुए। भवनाथपुर थाना परिसर से फ्लैग मार्च शुरू होकर कर्पूरी चौक, बाजार क्षेत्र, अरसली उत्तरी-दक्षिणी, टाउनशिप, सिंघीताली, मकरी, हरिहरपुर, केतार और खरौंधी के प्रमुख मार्गों से गुजरते हुए पुनः थाना परिसर पहुंचा। मार्च के दौरान पुलिस बल ने लोगों से शांति बनाए रखने, कानून का पालन करने और त्योहार को भाईचारे के साथ मनाने की अपील की। थाना प्रभारी रजनी रंजन ने स्पष्ट कहा कि होली के दौरान किसी भी प्रकार का उपद्रव, हुड़दंग या अमानवीय व्यवहार करने वालों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।
उन्होंने बताया कि बाइक से पुलिस गश्ती दल लगातार क्षेत्र में भ्रमण करेगा और संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी नजर रखेगा। किसी भी शरारती तत्व द्वारा अशांति फैलाने की कोशिश करने पर तत्काल गिरफ्तारी की कार्रवाई की जाएगी। फ्लैग मार्च में केतार थाना प्रभारी अरुण रवानी, खरौधी थाना प्रभारी गुलशन कुमार गौतम और हरिहरपुर ओपी प्रभारी नसीम अंसारी समेत कई पुलिसकर्मी मौजूद रहे। पुलिस प्रशासन ने नागरिकों से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि सभी लोग मिलजुल कर त्योहार मनाएं और क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने में प्रशासन का साथ दें।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



