पुलिस ने युवक की हत्या मामले में तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार

Oct 19, 2025 11:13 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गढ़वा
share Share
Follow Us on

फोटो चिनिया एक: प्रेसवार्ता कर जानकारी देते डीएसपी रोहि रंजन सिंह चिनिया निवासी राजेंद्र कोरवा के पुत्र 22 वर्षीय सुशील कोरवा की हत्या के मामले में

पुलिस ने युवक की हत्या मामले में तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार

चिनिया, प्रतिनिधि। चिनिया निवासी राजेंद्र कोरवा के पुत्र 22 वर्षीय सुशील कोरवा की हत्या के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में गिरफ्तार आरोपियों ने घटना में संलिप्तता स्वीकार कर ली है। उसके बाद सभी को जेल भेज दिया गया। रविवार को प्रेसवार्ता कर डीएसपी रोहित रंजन सिंह ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मृतक के परिजनों ने युवक की लापता होने से संबंधित गुमशुदगी थाना में 12 अक्टूबर को दर्ज कराया था। उसके बाद युवक की बरामदगी के लिए पुलिस का विशेष दल का गठन किया गया था। गठित दल की ओर से उसकी लगातार खोजबीन की जा रही थी।

उसी क्रम में कुसुमदामर में झाड़ी से उसका शव 17 अक्टूबर को बरामद किया गया था। मामले में मृतक के पिता ने थाना में 10 लोगों के खिलाफ नामजद केस दर्ज कराया था। पुलिस ने केस दर्ज करते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी करते हुए रोहित कुमार यादव, संतोष यादव और कोमल यादव को गिरफ्तार किया गया। उसके बाद उनसे की गई पूछताछ और उनकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त तीन लाठी, मृतक का मोबाइल, कपड़ा और चप्पल बरामद किया गया। वहीं अन्य नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। उन्होंने बताया कि 12 अक्टूबर को सुशील गढ़वा से अपने दोस्तों के साथ रात को लौटा था। उसके बाद वह घर न जाकर रोहित के कुसुम दामर में बथान पर भैंस के पास खड़ा था। उसी दौरान रोहित ने भैंस चोरी के संदेह में दौड़ाकर उसे लाठी से पिटने लगा। चोर चोर कहकर शोर मचाने लगा। उसी समय भैंस खोलने जा रहे संतोष और कोमल यादव भी शोर सुनकर दौड़ाकर सुशील को लाठी से पिटने लगे। तीनों ने उसकी बेहिसाब पिटाई की। उससे उसकी मौत हो गई। उसके बाद सुशील के शव को झाड़ी से ढंक दिया। वहीं उसका मोबाइल, कपड़ा और चप्पल उसके भाई मुकेश कोरवा को दे दिया ताकि उनपर शक न हो। छापामारी दल में डीएसपी के अलावा पुलिस इंस्पेक्टर अभिजीत गौतम, थाना प्रभारी अमित कुमार, सब इंस्पेक्टर राधेश्याम राम, असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर संतोष कुमार, ओमप्रकाश, मोहन सिंह शामिल थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।