होली और रमजान पर सख्त रहेगी सुरक्षा व्यवस्था

Feb 28, 2026 11:36 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गढ़वा
share

कांडी में शनिवार को होली और रमजान पर्व पर शांति समिति की बैठक हुई। बैठक में प्रखंड विकास पदाधिकारी राकेश सहाय ने कहा कि दोनों पर्वों को शांतिपूर्ण तरीके से मनाने की अपील की गई। उन्होंने असामाजिक तत्वों की निगरानी और पुलिस की सजगता की भी बात की। सभी ने मिलकर पर्व मनाने का संकल्प लिया।

होली और रमजान पर सख्त रहेगी सुरक्षा व्यवस्था

कांडी, प्रतिनिधि। थाना परिसर में शनिवार को होली व रमजान पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड विकास पदाधिकारी सह अंचलाधिकारी राकेश सहाय ने की। बैठक में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि प्राचीन काल से प्रखंड में हर्षोल्लास के साथ रंगों का त्योहार होली शांतिपूर्ण व सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाया जाता रहा है। साथ ही इस्लाम समुदाय के लोगों को भी कहा कि प्रखंड में रमजान का पर्व भी शांतिपूर्ण वातावरण में मनाया जाता रहा है। उन्होंने कहा कि हिंदुओं या मुस्लिम समुदाय के लोग किसी भी पर्व या त्योहार में एक दूसरे का सहयोग करते रहे हैं।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

प्रखंड में किसी भी प्रकार की दिक्कत नहीं होती है। उन्होंने उपस्थित सभी लोगों को कहा कि प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी शांतिपूर्ण वातावरण में पर्व मनाया जाना चाहिए। अगर किसी भी प्रकार की कोई दिक्कत होती है या कोई असामाजिक तत्व पर्व या त्योहार मनाने में व्यवधान उत्पन्न करता है तो पुलिस को सूचना अवश्य दें। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में अवैध रूप से बिक्री की जा रही शराब पर पुलिस नजर रखेगी। उन्होंने कहा कि चार मार्च को होली का त्योहार को लेकर अंग्रेजी शराब दुकान भी बंद रहेगी। वहीं थाना प्रभारी अशफाक आलम ने कहा कि असामाजिक तत्वों पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी। साथ ही चौक चौराहों पर पुलिस मुस्तैद रहेगी। उससे कोई भी अप्रिय घटना न घटे। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर भी पुलिस की नजर रहेगी। इसलिए कोई भी अफवाह न फैलाएं। प्रखंड प्रमुख सत्येन्द्र कुमार पांडेय उर्फ पिंकू पांडेय ने कहा कि अब तक कभी भी प्रखंड में हिन्दू व मुस्लिम के बीच किसी भी पर्व या त्योहार के अवसर पर कोई विवाद नहीं हुआ है। अपेक्षा है कि इस बार भी शांतिपूर्ण वातावरण में रमजान व होली पर्व मनाया जाएगा। साथ ही उन्होंने कहा कि कुछ लोग गीली मिट्टी व कीचड़ से भी होली खेलते हैं जो किसी भी दृष्टिकोण से ठीक नहीं है। होली पर्व का सम्मान करते हुए केवल अबीर-गुलाल व रंगों के साथ ही होली खेलना उचित होगा। मौके पर एसआई जुली टुड्डू, अरविंद सिंह, रविशंकर मिश्रा, एएसआई अरुण कुमार पासवान, कांडी पंचायत मुखिया विजय राम, सरकोनी मुखिया सुबोध कुमार वर्मा, चटनिया मुखिया प्रतिनिधि लालू यादव, घटहुआं मुखिया प्रतिनिधि अरुण राम, शिवपुर मुखिया प्रतिनिधि अरुण राम, कांडी पंचायत समिति सदस्य प्रतिनिधि अनूप कुमार, युवा समाजसेवी बाबू खान, कांडी पूर्व मुखिया विनोद प्रसाद, गुड्डू मिश्रा सहित अन्य लोग भी उपस्थित थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।