रामनवमी-ईद शांति और सौहार्द से मनाने की अपील, डीजे पर प्रतिबंध
नवमी तक मांस-मुर्गा व मछली की दुकानें रहेंगी बंद शांति समिति की बैठक में उपस्थित एसडीएम संजय कुमार व अन्य। गढ़वा, प्रतिनिधि। रामनवमी व ईद पर्व को लेक

गढ़वा, प्रतिनिधि। रामनवमी व ईद पर्व को लेकर सोमवार को गढ़वा थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता एसडीएम संजय कुमार ने की। बैठक में एसडीपीओ नीरज कुमार, सीओ सफी आलम, बीडीओ कुमार नरेंद्र नारायण, नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी सुशील कुमार, नव निर्वाचित नगर परिषद अध्यक्ष आशीष सोनी उर्फ दौलत तथा थाना प्रभारी इंस्पेक्टर सुनील कुमार तिवारी मुख्य रूप से उपस्थित थे। बैठक में ईद और रामनवमी का त्योहार शांति और सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने की अपील की गई। बैठक को संबोधित करते हुए एसडीएम ने कहा कि सभी लोग एक-दूसरे के त्यौहार में सहयोग की भावना रखें और सद्भाव के साथ पर्व मनाएं।
उन्होंने कहा कि प्रशासन हर समय लोगों के साथ खड़ा रहेगा। उन्होंने कहा कि गढ़वा जिले में उन्हें लोगों का काफी स्नेह मिला है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि डीजे पर प्रतिबंध रहेगा तथा सभी लोग कानून का सम्मान करें। किसी भी प्रकार की शिकायत होने पर एसडीपीओ, थाना प्रभारी या जिला प्रशासन को फोन कर सूचना दें, लेकिन कानून को अपने हाथ में न लें। साथ ही किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान नहीं देने की अपील की। नवनिर्वाचित नगर परिषद अध्यक्ष आशीष सोनी उर्फ दौलत ने कहा कि नवरात्र के पहले दिन से लेकर नवमी तक मांस, मुर्गा व मछली की सभी दुकानें बंद रहेंगी। उन्होंने कहा कि किसी भी मोहल्ले में सड़क पर गंदा पानी नहीं बहना चाहिए। कई जगहों पर मछली या अन्य गंदा पानी बहता रहता है, जिस पर ध्यान देना जरूरी है, क्योंकि छठ पर्व करने वाली मां-बहनों को उसी रास्ते से गुजरना पड़ता है।उन्होंने कहा कि रामनवमी के अवसर पर हर अखाड़े को समुचित व्यवस्था उपलब्ध कराई जाएगी। शहर में जहां-जहां लाइट खराब है, उसे ठीक कराया जाएगा ताकि किसी प्रकार की परेशानी न हो। उन्होंने बताया कि गोविंद हाईस्कूल के मैदान में सभी अखाड़ों के लिए एक मंच बनाया जाएगा, जहां अखाड़ों के लोगों को सम्मानित भी किया जाएगा। साथ ही रामनवमी को लेकर दो दिनों तक शराब बंदी की मांग भी की। बैठक में समाजसेवी डा. यासीन अंसारी ने भी अपने विचार व्यक्त किए। मौके पर एएसआई अभिमन्यु कुमार सिंह, सिटी मैनेजर ओमकार यादव, समाजसेवी राकेश पाल, मासूम खान, चंदन सोनी, विवेक केसरी, सुनील केसरी, राकेश गुप्ता, विरेंद्र राम सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


