Hindi NewsJharkhand NewsGarhwa NewsPeace Committee Meeting Held in Majhianv and Bardiya for Enhanced Security Measures
शांति समिति की बैठक आयोजित

शांति समिति की बैठक आयोजित

संक्षेप:

मझिआंव और बरडीहा थाना परिसर में शांति समिति की बैठक हुई, जिसमें शिक्षकों, व्यापारियों और पूजा समिति के सदस्यों ने भाग लिया। बैठक में सुरक्षा बढ़ाने के लिए दुकानों में सीसीटीवी कैमरा लगाने और लाइट की व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए। सभी ने इन उपायों पर सहमति जताई।

Jan 22, 2026 08:08 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गढ़वा
share Share
Follow Us on

मझिआंव, प्रतिनिधि। मझिआंव और बरडीहा थाना परिसर में गुरुवार को शांति समिति की बैठक विद्यालयों के शिक्षकों, विद्यालय प्रबंधन समिति अध्यक्ष व सदस्यों, सरस्वती पूजा समिति के सदस्यों, डीजे व टेंट के संचालकों और व्यवसायियों के साथ की गई। मझिआंव थाना परिसर में पुलिस इंस्पेक्टर बृज कुमार और बरडीहा थाना परिसर में थाना प्रभारी ऋषिकेश कुमार सिंह की अध्यक्षता बैठक हुई। मौके पर दोनों प्रखंड के व्यवसायियों को सुरक्षा के मद्देनजर अपने-अपने दुकानों में सीसीटीवी कैमरा लगाने, सीसीटीवी कैमरा के स्टोरेज को सुरक्षित करने और लाइट की पर्याप्त व्यवस्था करने का निर्देश दिया गया ताकि किसी भी अप्रिय घटना में कार्रवाई के क्रम में पुलिस को सहयोग मिल सके।

उसपर व्यसायियों ने सहमति जतायी। मौके पर मझिआंव थाना प्रभारी ओम प्रकाश टोप्पो, जिला पार्षद धर्मेंद्र कुमार सिंह, मुखिया अख्तर खां, मुखिया प्रतिनिधि रमेश कुमार पासवान, एसआई मृत्युंजय कुमार राय, चंदन प्रधान, संजय मुंडा, हेडमास्टर विजय कुमार सिंह, परमेंद्र कुमार सिंह, रूपेश कुमार सिंह सहित अन्य मौजूद थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;;