होली में डीजे बजाने पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध रहेगा: सीओ
भवनाथपुर में होली पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण तरीके से मनाने के लिए शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। सीओ शंभू राम ने डीजे पर प्रतिबंध और होलिका दहन के दौरान सावधानी बरतने की अपील की। पुलिस ने असामाजिक तत्वों पर नजर रखने और अवैध शराब कारोबार पर सख्ती से रोक लगाने की बात कही।

भवनाथपुर, प्रतिनिधि। होली पर्व शांति और सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने को लेकर रविवार को स्थानीय थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। उसकी अध्यक्षता प्रमुख शोभा देवी ने की। बैठक में उपस्थित सीओ शंभू राम ने कहा कि उच्च न्यायालय के आदेशानुसार डीजे बजाने पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध रहेगा। उन्होंने रंगों का त्योहार होली को आपसी भाईचारे के साथ सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाने की लोगों से अपील की। वहीं उन्होंने होलिका दहन करते समय विशेष सावधानी बरतने को कहा,ताकि किसी को क्षति न पहुंचे। साथ ही किसी भी तरह की अफवाह या विवाद की स्थिति उत्पन्न न होने पर प्रशासन को सूचना करने की अपील की।
पुलिस निरीक्षक गुलाब सिंह ने लोगो से कहा कि रंगों का त्यौहार होली शांति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाएं ताकि समाज में आपसी सौहार्द कायम रहे। थाना प्रभारी रजनी रंजन ने उपस्थित लोगों से अपील की कि असामाजिक तत्वों पर नजर रखें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें। होली पर्व को देखते हुए शराब की अवैध कारोबार पर सख्ती से रोक लगाई जाएगी। साथ ही पर्व के दौरान हुड़दंगियों पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी। कार्यक्रम का संचालन सुरेश गुप्ता ने की। बैठक में जिला परिषद सदस्य रजनी शर्मा, मुखिया बेबी देवी, नंदलाल पाठक, एसआई परवेज आलम, निरंजन शर्मा, एएसआई नारायण प्रसाद, जगबंधु महतो, सोना किशोर यादव, झामुमो प्रखंड अध्यक्ष अरविंद यादव, ब्रजेश सिंह, वरुण बिहारी यादव, संतोष चंद्रवंशी, चंदन कुमार ठाकुर,अख्तर अंसारी, जमरुद्दीन अंसारी, दयानंद प्रजापति, बीडीसी शकील अहमद, शफीक अंसारी, प्रदीप गुप्ता, जमुना पासवान, रामप्रीत कोरवा, सच्चिदानंद सिंह, मिथिलेश चौरसिया आदि लोग मौजूद थे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


