शांति और भाईचारगी के साथ त्योहार मनाने की अपील
भंडरिया में सरहुल, ईद और रामनवमी पर्व पर शांति समिति की बैठक हुई। थाना प्रभारी सुभाष कुमार पासवान ने सभी त्योहारों को भाईचारे और शांति के साथ मनाने की अपील की। गांवों के प्रतिनिधियों ने पर्वों की जानकारी दी और सुझाव रखे। सभी ने मिलकर पर्वों को सद्भावना से मनाने का संकल्प लिया।

भंडरिया। थाना परिसर में सोमवार को सरहुल, ईद और रामनवमी पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता थाना प्रभारी सह इंस्पेक्टर सुभाष कुमार पासवान ने की। बैठक में क्षेत्र के विभिन्न गांवों से आए जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता एवं ग्रामीण उपस्थित थे। बैठक के दौरान थाना प्रभारी सह इंस्पेक्टर ने कहा कि सभी त्योहार आपसी भाईचारा, शांति और सौहार्द के साथ मनाया जाएगा। उन्होंने लोगों से अपील की कि पर्व के दौरान किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें और किसी भी गड़बड़ी की जानकारी तुरंत पुलिस प्रशासन को दें। बैठक में उपस्थित गांवों के लोगों ने बारी-बारी से अपने-अपने गांव में आयोजित होने वाले पूजा, जुलूस एवं अन्य कार्यक्रमों की जानकारी दी।साथ
ही पर्व के दौरान व्यवस्था को लेकर अपने सुझाव भी रखे।बैठक के अंत में सभी लोगों ने एकजुट होकर सरहुल, ईद और रामनवमी पर्व को आपसी सद्भाव और भाईचारे के साथ मनाने का संकल्प लिया। मौके पर मुख्य रूप से प्रखंड प्रमुख रुकमणी कुमारी, उपप्रमुख श्रद्धा देवी, विधायक प्रतिनिधि बिरजू सिंह, नूर ए आलम, हुसैनी सिंह सहित भ पुलिस पदाधिकारी और अन्य लोग मौजूद थे
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


