रामनवमी, सरहुल व ईद पर शांति बनाए रखने की अपील
फोटो रमना एक: रामनवमी, सरहुल व ईद को लेकर आयोजित शांति समिति की बैठक में शामिल प्रखंड प्रमुख करूणा सोनी व अन्य

रमना, प्रतिनिधि। रामनवमी, सरहुल एवं ईद पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाने को लेकर सोमवार को थाना परिसर में शांति समिति की बैठक हुई। बैठक में प्रशासनिक अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों के आलावे प्रबुद्ध लोगों ने भाग लिया। बैठक को संबोधित करते हुए प्रमुख करुणा सोनी ने कहा कि सभी त्योहार आपसी भाईचारा और सौहार्द का पैगाम लेकर आता है। उन्होंने लोगों से पर्व-त्योहार को मिल-जुलकर मनाने की अपील की। सीओ विकास पांडेय ने कहा कि रामनवमी जुलूस, सरहुल पर्व का आयोजन और ईद की नमाज अदा करने से संबंधित सभी कार्यक्रमों की लिखित सूचना पूर्व में स्थानीय थाना को उपलब्ध करा दें, ताकि प्रशासनिक स्तर पर सुरक्षा और अन्य व्यवस्थाओं की समुचित तैयारी की जा सके।
उन्होंने लोगों से सरकार की ओर से जारी गाइडलाइन और प्रशासनिक निर्देशों का पालन करने की अपील की। साथ ही नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी दी। पुलिस इंस्पेक्टर जितेंद्र भारती ने कहा कि त्योहारों के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखना सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने अफवाहों से दूर रहने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की। विधायक प्रतिनिधि रोहित वर्मा व कर्णपुरा मुखिया अजीत कुमार पांडेय ने भी अपने विचार रखे।मौके पर 20 सूत्री उपाध्यक्ष मंसूर अंसारी, झामुमो प्रखंड अध्यक्ष विशेश्वर मेहता, सामाजिक कार्यकर्ता विरैची पासवान, दिलीप कुमार, वीरेंद्र बैठा, बृजलाल विश्वकर्मा, राजेंद्र उरांव, गुलाम रसूल, नूरुद्दीन अंसारी, मुन्ना सिंह सहित कई अन्य लोग मौजूद थे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


